newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Astro Tips: अगर आपकी कुंडली में है कोई ग्रह दोष, तो केवल इस पेड़ को घर में लगाने से जाग जाएगी आपकी किस्मत

Astro Tips: कुछ ऐसे पेड़-पौधे भी हैं जो वास्तु के हिसाब से काफी अच्छे और शुभ माने जाते हैं। ये पौधे स्वास्थ्य के लिए तो लाभकारी होते ही हैं साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा को निकालने में भी बहुत सहायक होते हैं।

नई दिल्ली। घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए वास्तु का काफी महत्व होता है। ये केवल इमारतों और घर की साज-सज्जा से ही जुड़ा नहीं है। कुछ ऐसे पेड़-पौधे भी हैं जो वास्तु के हिसाब से काफी अच्छे और शुभ माने जाते हैं। ये पौधे स्वास्थ्य के लिए तो लाभकारी होते ही हैं, साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा को निकालने में भी बहुत सहायक होते हैं। आज हम ऐसे ही एक पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वास्तु के हिसाब से काफी शुभ होता है। वास्तु शास्त्रों के अनुसार, अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है, तो घर की पश्चिम दिशा में में शमी का पेड़ लगाने से शनि दोष से छुटकारा मिलता है।

दुनिया के पवित्र पेड़ों में से एक शमी के वृक्ष की सदियों से पूजा की जाती रही है। ऐसी मान्यता है कि शमी के वृक्ष की पूजा करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। कहा जाता है कि महाभारत के युद्ध से पहले, पांडवों ने अपने सारे हथियार शमी के वृक्ष को सौंप दिए थे और जीत के लिए उसकी पूजा की थी। इस लिहाज से इसका ज्योतिष महत्व भी सामने आता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर एक चीज का वास्तु शास्त्र होता है। और उसका उपयोग वास्तु के नियमों के अनुसार करने से वो वस्तु दोगुना फल देती है। वास्तु के विपरीत होने पर भारी नुकसान भी उठाने पड़ जाते हैं।

इसके लिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह भी ली जा सकती है। वो न केवल आपके घर के वास्तु का विश्लेषण करते हैं, बल्कि उसको सुधार के लिए उपयुक्त सुझाव भी देते हैं। घर में शमी का पेड़ लगाते समय भी वास्तु विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें।