newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Astro Tips: अगर आप में भी है आत्मविश्वास की कमी, आजमाएं ये वास्तु टिप्स-मिलेगी हर काम में सफलता

Astro Tips: अगर किसी में आत्मविश्वास की कमी होती है तो सारे संसाधन धरे के धरे रह जाते हैं, इंसान कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाता है। हालांकि, वास्तु शास्त्र में इससे बचने के उपाय दिए गए हैं जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकता है।

नई दिल्ली। अगर आप किसी भी क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपके पास आवश्यक संसाधन और वातावरण का होना बहुत जरूरी है, इससे सफलता प्राप्त करने में काफी सहायता मिलती है, लेकिन इन सबसे ऊपर सबसे अहम जो चीज है, वो है आत्मविश्वास। अगर किसी में आत्मविश्वास की कमी होती है तो सारे संसाधन धरे के धरे रह जाते हैं, इंसान कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाता है। हालांकि, वास्तु शास्त्र में इससे बचने के उपाय दिए गए हैं जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। तो आइये जानते हैं कौन से हैं वो वास्तु टिप्स और उपाय, जो आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक हैं…

1.वास्तु शास्त्र के अनुसार, लिविंग रूम में उगते सूरज या दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाने से आत्मविश्वास बढ़ने के साथ घर से नकारात्मकता भी दूर होती है। ध्यान रहे, कि तस्वीर में घोड़ा अंदर की ओर दौड़ता हुआ होना चाहिए। खाली दीवार की ओर मुंह करके बैठने से बचें। इससे आपका आत्मविश्वास में कमी आती है।

2.घर की खिड़कियों को ज्यादातर खुला रखना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होती है। कभी भी खिड़की के सामने पीठ के बल नहीं बैठना चाहिए, क्योंकि इससे हमारी ऊर्जा बाहर चली जाती है और आत्मविश्वास भी कम होता है।

3.वास्तु के अनुसार, घर में फिश एक्वैरियम रखना चाहिए, जिसमें कम से कम दो सुनहरी मछलियों का होना जरूरी है। इन्हें नियमित समय पर भोजन कराएं और उनका ख्याल रखें, इससे आत्मविश्वास में काफी हद तक वृद्धि होती है।

4.इसके अलावा पक्षियों के लिए छत पर भोजन और पानी रखने से भी आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।

5.घर के किसी स्थान पर शनि यंत्र रखें और प्रवेश द्वार पर नींबू और हरी मिर्च लटकाने से भी आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। नींबू के सूख जाने के बाद इसे बदल दें। ध्यान रहे, शनिवार के दिन ही नींबू बदलें।

6.सुबह जल्दी उठकर उगते हुए सूर्य की पूजा करने, उन्हें जल चढ़ाने से भी आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इसके अलावा नियमित रूप से ‘आदित्य हृदय स्त्रोत’ का पाठ करना चाहिए। भोजन करते समय मुंह हमेशा पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए।

7.सुबह गायत्री मंत्र का जप करना भी काफी प्रभावी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अपनी सीट के पीछे किसी पहाड़ की तस्वीर लगाने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा समय सकारात्मक ऊर्जा से भरे लोगों के साथ बिताने से उनकी संगति का असर पड़ता है, जो आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक है। जिन लोगों में आत्मविश्वास की कमी हो उन्हें उन लोगों से दूर रहना चाहिए, जो दूसरों में दोष ढूंढते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।