newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kartik Purnima 2021: आज से शुरू हो रही कार्तिक पूर्णिमा, जानिए क्या है इस दिन का महत्व

Kartik Purnima 2021: पूर्णिमा तिथि दोपहर 2 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। जिसके बाद मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। जिसके बाद 19 नवंबर को स्नान-दान की कार्तिक पूर्णिमा का तिथि लग जाएगी।

नई दिल्ली। पूर्णिमा तिथि दोपहर 2 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। जिसके बाद मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। जिसके बाद 19 नवंबर को स्नान-दान की कार्तिक पूर्णिमा का तिथि लग जाएगी। जिसके बाद पूर्णिमा तिथि दो दिनों की होने से पूर्णिमा का व्रत तो आज ही किया जा रहा है और शुक्रवार को स्नान-दान किया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का बहुत ही महत्व माना जाता है।

इसके साथ ही जब कार्तिक पूर्णिमा कृतिका नक्षत्र से युक्त होती है तो ये महाकार्तिकी पूर्णिमा के नाम से भी जानी जाती है। इस दिन का शास्त्रों में भी काफी बड़ा ही पुण्यकारी होता है। संयोग की बात यह है कि इस बार कार्तिक पूर्णिमा के दिन कृतिका नक्षत्र भी पड़ रहा है। कार्तिक पूर्णिमा को स्नान, दान और हवन आदि का भी काफी महत्व माना जाता है।

Lord vishnu

किसी तीर्थ स्थल पर जाकर स्नान करने से सालभर तीर्थस्थलों पर स्नान का फल मिलता है। इसके साथ ही जो भी कुछ दान किया जाये, उसका कई गुना लाभ मिलता है। वास्तव में कार्तिक मास की पूर्णिमा मनुष्य के अंदर छुपी बुराईयों को, निगेटिविटी को, अहंकार, काम, क्रोध, लोभ और मोह को दूर करने में सहायक मानी जाती है, और इससे जीवन में पॉजिटिविटी, प्रसन्नता और पवित्रता का भी संचार होता है।