newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vastu Tips: अगर आपके घर में भी लगे हैं ये पौधे तो अभी हटा दें, वरना झेलनी पड़ सकती हैं कई परेशानियां

Vastu tips: एक तरफ जहां कुछ पौधों को घर में लगाकर वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है, वहीं दूसरी ओर गलत दिशा में लगे पौधे घर में नकारात्मकता पैदा करते हैं। इससे घर की आर्थिक स्थिति और सुख-समृद्धि पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है

नई दिल्ली। पेड़-पौधे हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन पर हम न केवल भोजन और ऑक्सीजन पर निर्भर हैं, बल्कि वास्तु शास्त्र  के नजरिये से भी काफी महत्व रखते हैं। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधे हैं, जिन्हें घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन वहीं कुछ पौधों को घर में लगाने की सख्त मनाही होती है। वास्तुविदों के अनुसार हर पौधे का अपना अलग महत्व होता है। किसी भी पौधे का पूरा और सही लाभ लेने के लिए उसका सही जगह और सही दिशा में लगा होना बहुत जरूरी है। एक तरफ जहां कुछ पौधों को घर में लगाकर वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है, वहीं दूसरी ओर गलत दिशा में लगे पौधे घर में नकारात्मकता पैदा करते हैं। इससे घर की आर्थिक स्थिति और सुख-समृद्धि पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है, आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र में वर्णित पेड़-पौधों से जुड़ी कुछ खास जानकारियां…

1. वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में पौधे लगाते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। घर में भूलकर भी कंटीले या सूखे पौधे नहीं लगाना चाहिए। ये पौधे न केवल सेहत पर बुरा प्रभाव डालते हैं, बल्कि आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करते हैं। घर की दक्षिण दिशा में कांटेदार पौधा लगाने से शारीरिक रोग पनपते हैं, गूलर, नींबू आदि का पेड़ लगाने से नेत्र संबंधी परेशानियां उत्पन्न होती हैं। कैक्टस का पौधा भी घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है।

2.कहा जाता है कि घर के बाहर अशोक का पेड़ लगाने से घर में संपन्नता आती है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हैं, रिश्तों में मिठास आती है।

3.घर में तुलसी का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसे पूर्व, उत्तर या पूर्व-उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। कहा जाता है कि घर की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने में ये काफी सहायक है।

4.मनी प्लांट का पौधा भी काफी शुभ होता है। ये घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार लाता है। मनी प्लांट के पौधे को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। कहा जाता है कि घर में मनी प्लांट लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

5.घर में पीपल का पौधा कभी नहीं लगाना चाहिए। कहा जाता है कि घर में पीपल का पेड़ होने से आर्थिक संकट उत्पन्न होता है। ऐसा माना जाता है कि जिस पौधे से दूधिया पदार्थ निकलता हो उसे घर के बाहर ही लगाना चाहिए, क्योंकि ये पौधे नकारात्मक ऊर्जा के स्रोत होते हैं।

6.केले का पेड़ लगाना काफी शुभ माना जाता है। इसे उत्तर दिशा या ईशान कोण में लगाने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।