newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vastu tips: अगर आप चाहते हैं मां लक्ष्मी रहें आप पर मेहरबान, इन पांच बातों का हमेशा रखें ध्यान

Vastu tips: आज हम माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिनके द्वारा आप भी माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं और जीवन को धन और सुख समृद्धि का से परिपूर्ण कर सकते हैं।

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पूजे जाने वाले 36 करोड़ देवी देवताओं में सभी देवी-देवताओं का अलग स्थान और उनका अपना महत्व है। इन्हीं में से मां लक्ष्मी को धन की देवी और भगवान कुबेर को धन का देवता माना गया है। मां लक्ष्मी को सुख- समृद्धि, धन, ऐश्वर्य, विलासिता और संपन्नता का प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। कहा जाता है, मां लक्ष्मी की जिस व्यक्ति पर कृपा होती है, उसे सभी सुख-सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो जाती हैं। उसके सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। अगर मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाएं, तो उसके बहुत ही भयावह परिणाम देखने को मिलते हैं, लेकिन अगर सच्चे मन और भक्ति भाव से किसी भी देवी-देवता की पूजा की जाए, तो वो शीघ्र ही प्रसन्न भी हो जाते हैं। आज हम माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिनके द्वारा आप भी माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं और जीवन को धन और सुख समृद्धि से परिपूर्ण कर सकते हैं।

kuber jj

1.हिंदू शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी साफ-सफाई वाली जगह पर ही निवास करती हैं। जिन घरों में साफ-सफाई और सुंदर सजावट होती है, वहां माता का आगमन होता है, इसलिए हमेशा घर की साफ-सफाई करते रहना चाहिए। जिन घरों में सफाई नहीं होती और घर में मुख्य द्वार पर हमेशा गंदगी या जूते-चप्पल तितर-बितर पड़े रहते हैं, वहां से माता लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती हैं और वहां नकारात्मकता आती है।

2.जिन घरों में रात का खाना खाकर जूठे बर्तन किचन में पूरी रात के लिए छोड़ दिए जाते हैं, वहां पर माता लक्ष्मी का वास नहीं होता। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे घरों से माता लक्ष्मी जल्दी रूठकर चली जाती हैं।

laxmi ji

3.हिंदू धर्म में झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसलिए घर में झाड़ू को रखने वाले स्थान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उसे घर के ऐसे हिस्से में रखना चाहिए जहां पर किसी की नजर आसानी से न पड़े। इसके आलावा झाड़ू को पैर से नहीं छूना चाहिए। शाम के समय घर पर झाड़ू लगाने से बचना चाहिए। कहा जाता है, कि झाड़ू का अपमान करने से धन की हानि होती है और मां लक्ष्मी ऐसे घरों का सदैव के लिए त्याग कर देती हैं।

kuber ji

4.वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। इस दिशा में भारी और बेकार की चीजें फैलाकर नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इस दिशा को भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की दिशा कहा गया है।

5.घर में रोज सुबह-शाम नियमित रूप से भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और शंख की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है।