newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kharmas 2023: खरमास में इन कामों को करने से हो सकती है बड़ी परेशानी, जानें क्या करें और क्या नहीं

Kharmas 2023: खरमास में सूर्य की गति और प्रकाश दोनों की कम होते हैं और ऐसे में सूर्य को मजबूत करने के लिए रोज सुबह तांबे के लोटे से जल चढ़ाए। इससे सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं।

नई दिल्ली। दिसंबर के महीने में खरमास लगते हैं और इस बार खरमास दिसंबर की 16 तारीख से लेकर 15 जनवरी तक चलने वाले हैं। खरमास के समय सूर्य की गति धीमी हो जाती है और इस दौरान किसी भी तरह का शुभ काम नहीं किया जाता है। खरमास के महीने में कुछ सावधानियां बरतना भी जरूरी हैं। तो चलिए जानते हैं कि खरमास 2023 के समय किन कार्यों को करने से बचना है और किन चीजों को करना है।

किन चीजों से करें परहेज

नहीं होती किसी शुभ कार्य की शुरुआत- अगर आप कोई नया काम या बिजनेस कर रहे हैं, या नया घर लेने की तलाश में हैं तो खरमास के महीने के पहले या बाद ही करें।

शादी, सगाई, मुंडन या गृह प्रवेश भी इस महीने में नहीं करना चाहिए। ये महीना दोष का होता है और इसमें कोई शुभ काम नहीं करने चाहिए।

अगर आप बेटी की विदाई करना चाहते हैं, या शादी के बाद पहली बार उसे मायके लाना चाहते हैं तो खरमास से पहले या उसके बाद लेकर आए। खरमास के समय न तो विदाई करें और नहीं घर में लेकर आएं।

खरमास के दौरान घर के दरवाजे से किसी भिखारी या साधु को खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए और नहीं किसी का अपमान करना चाहिए।

खरमास में क्या करें

खरमास में सूर्य की गति और प्रकाश दोनों की कम होते हैं और ऐसे में सूर्य को मजबूत करने के लिए रोज सुबह तांबे के लोटे से जल चढ़ाए। इससे सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं।

इस माह पौराणों भगवान विष्णु की पूजा का विधान होता है। विष्णु भगवान की पूजा करने से सारे दुख-दर्द दूर होते हैं।

खरमास में सूर्य के साथ-साथ गुरु ग्रह का भी प्रभाव कम हो जाता है। इसलिए इस माह में सूर्य देन के साथ-साथ गुरु ग्रह  की पूजा करनी चाहिए और सूर्य और  देव गुरु बृहस्पति के मंत्रों का जाप करना चाहिए