newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Govardhan Pooja 2021: जानें किस दिन है गोवर्धन पूजा, यहां पढ़ें शुभ मुहूर्त

Govardhan Pooja 2021: दिवाली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा (Govardhan Pooja 2020) मनाई जाती है। गोवर्धन पूजा का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। गोवर्धन कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है।

नई दिल्ली। दिवाली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा (Govardhan Pooja 2020) मनाई जाती है। गोवर्धन पूजा का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इस साल ये पर्व शुक्रवार, 5 नवंबर को मनाया जाएगा। गोवर्धन कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण द्वारा इंद्र देव को पराजित किए जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है। इस दिन गेहूँ, चावल जैसे अनाज, बेसन से बनी कढ़ी और पत्ते वाली सब्जियों से बने भोजन को पकाया जाता है और भगवान कृष्ण को अर्पित किया जाता है।

गोवर्धन पूजा मुहूर्त

गोवर्धन पूजा शुक्रवार, नवम्बर 5, 2021 को
गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त – 06:36 ए एम से 08:47 ए एम
अवधि – 02 घण्टे 11 मिनट्स
द्यूत क्रीड़ा शुक्रवार, नवम्बर 5, 2021 को
गोवर्धन पूजा सायाह्नकाल मुहूर्त – 03:22 पी एम से 05:33 पी एम
अवधि – 02 घण्टे 11 मिनट्स

गोवर्धन पूजा के दिन गाय माता की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन घर में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है। जिसके बाद भगवान गोवर्धन की पूजा की जाती है। जिसको शुभ मुहुर्त में करना चाहिए। मान्यता है कि अगर गोवर्धन पूजा के दिन अगर गाय की पूजा की जाए तो लोगों के सभी पाप मिट जाते है। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है।