newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lord Vishnu: इस तरह हुई भगवान विष्णु की उत्पत्ति, जानिए गुरुवार को किस तरह करें पूजा

Lord Vishnu: हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार गुरुवार को भगवान विष्णु की विधिवत पूजन किया जाता है। जिससे की जीवन के सभी संकटों से छुटकारा मिलता है। भगवान विष्णु जगत के पालनहार हैं।

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गुरुवार को विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। इस दिन को बेहद खास माना जाता है। भगवान विष्णु सभी की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। कहते हैं कि जो भक्त सच्चे मन से उनकी पूजा करते हैं उन पर भगवान विष्णु कृपा बनी रहती है। हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार गुरुवार को भगवान विष्णु की विधिवत पूजन किया जाता है। जिससे की जीवन के सभी संकटों से छुटकारा मिलता है। भगवान विष्णु जगत के पालनहार हैं, मान्यता है कि गुरुवार के दिन विष्णु जी की विधिवत पूजा करने और गुरुवार के उपायों को आजमाने से जीवन की सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

इस तरह करें पूजा

— गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले उठें। फिर स्नान करके साफ कपड़े पहनें।

— एक चौकी लें उस पर साफ कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान विष्णु जी की तस्वीर रखें।

— कहा जाता है कि विष्णु जी को पीली चीजें अत्याधिक प्रिय है। इसलिए भगवान विष्णु को पीले फूल और पीले फल का भोग लगाएं।

— भगवान को धूप और दीप दिखाएं और विष्णु जी की आरती जरूर करें।

— इस दिन केले के वृक्ष की जड़ में भगवान का पूजन जरूर करें।

lord-shiva

इस तरह हुई भगवान की उत्पत्ति

शिव पुराण के मुताबिक भगवान शंकर जी ने ही विष्णु जी की उत्पत्ति की है। कहा जाता है कि एक बार शिव जी ने पार्वती जी से कहा कि एक ऐसा पुरुष होना चाहिए जो सृष्टि का पालन कर सके। उनकी शक्ति के प्रताप से भगवान विष्णु जी की उत्पत्ति हुई।