newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Goddess Lakshmi : शुक्रवार को ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, आर्थिक समस्याओं का होगा अंत

Goddess Lakshmi : शुक्रवार (Friday) को माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) की पूजा की जाती है। ये दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन उनकी पूजा करने से आर्थिक समस्याओं का अंत होता है।

नई दिल्ली। शुक्रवार (Friday) को माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) की पूजा की जाती है। ये दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन उनकी पूजा करने से आर्थिक समस्याओं का अंत होता है। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं। इनकी पूजा से घर में धन-धान्य, वैभव और सुख-समृद्धि आती है। इनकी पूजा करने से आर्थिक लाभ के साथ-साथ सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें

लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। मां लक्ष्मी की पूजा में गुलाबी रंग के फूलों का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है।

Lord vishnu

भगवान विष्णु की भी करें पूजा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि रहती है उनका जीवन सुखमय हो जाता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के साथ भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए।

मां लक्ष्मी को सात्विक भोग लगाएं

भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं। आप इच्छानुसार मां लक्ष्मी को सात्विक भोजन का भोग लगा सकते हैं। भोग में कुछ मीठा भी शामिल करें। अगर संभव हो तो मां को हलवा, खीर का भोग भी लगाएं।

श्रीयंत्र की भी करें पूजा

इस दौरान श्रीयंत्र की भी पूजा करनी चाहिए। श्रीयंत्र की पूजा करने से आर्थिक समस्याएं हल हो जाती हैं साथ ही माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। इसके बाद व्रत कथा पढ़ कर दीपक से मां की आरती करें।