newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Merry Christmas 2021 (Vastu Tips): घर पर इस दिशा में लगाएं क्रिसमस ट्री, आएगी खुशहाली और दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

Merry Christmas 2021 (Vastu Tips): कभी भी क्रिसमस ट्री को घर के मुख्य द्वार के सामने नहीं लगाया जाना चाहिए। क्रिसमस ट्री एक तरह का पेड़ होता है। वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के सामने कोई पेड़ या खंभा नहीं होना चाहिए।

नई दिल्ली। क्रिमसम (Christmas 2021) का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। हर साल के आखरी महीने दिसंबर में 25 तारीख को ये त्योहार दुनियाभर में मनाया जाता है। क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घर को अच्छे तरीके से सजाते हैं। लोग अपने घर पर क्रिसमस ट्री भी लगाते हैं जिसे लाइटों और कई चीजों से सजाया भी जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं क्रिसमस ट्री (Christmas Tree Vastu Tips) का इस्तेमाल घर को सजाने के लिए ही नहीं बल्कि वास्तु के अनुसार भी किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी घर पर क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) लाने की सोच रहे हैं तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं इसे किस दिशा में रखना शुभ होता है।

merry christmas
इस दिशा में रखना चाहिए क्रिसमस ट्री- क्रिसमस ट्री को अगर आप अपने घर में लगाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए घर की उत्तर दिशा सही रहती है। लेकिन अगर आपके घर में उत्तर दिशा में खाली जगह नहीं है तो आप इसे उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

क्रिसमस ट्री लाता है पॉजिटिविटी- क्रिसमस ट्री को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है साथ ही पॉजिटिव एनर्जी भी घर में आती है।

Christmas tree

क्रिसमस ट्री में लगाएं लाइट्स- क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए इसपर आप लाल या फिर पीली रंग की लाइट्स को लगा सकते हैं। ये दोनों ही कलर प्यार और दोस्ती का संकेत देते हैं। इससे घर के सदस्यों के बीच प्यार भी बरकरार रहता है।

घर में तनाव होता है दूर- क्रिसमस ट्री घर में रखने से उसकी ऊर्जा परिवार के लोगों के बुरे व्यवहार को धीरे-धीरे बदलने लगती है। इससे घर में होने वाले झगड़े और विवाद भी कम होने लगते हैं।

इस जगह पर नहीं लगाना चाहिए ट्री- कभी भी क्रिसमस ट्री को घर के मुख्य द्वार के सामने नहीं लगाया जाना चाहिए। क्रिसमस ट्री एक तरह का पेड़ होता है। वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के सामने कोई पेड़ या खंभा नहीं होना चाहिए।