newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Parama Ekadashi 2020 : परम एकादशी आज, जानें महत्त्व

Parama Ekadashi 2020: आज परम एकादशी (Parama Ekadashi) तिथि है। आज के दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की कृपा पाने के लिए व्रत किया जाता है। ये अधिकमास की अंतिम एकादशी यानी परम एकादशी है।

नई दिल्ली। आज परम एकादशी (Parama Ekadashi) तिथि है। आज के दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की कृपा पाने के लिए व्रत किया जाता है। ये अधिकमास की अंतिम एकादशी यानी परम एकादशी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस एकादशी व्रत को करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और इसके साथ ही दुर्लभ सिद्धियों की प्राप्ति भी होती है।

परम एकादशी का महत्व

भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत में अर्जुन को परम एकादशी व्रत का महत्व बताया था। श्रीकृष्ण ने अर्जुन बताया था कि एकादशी का व्रत सभी व्रतों में श्रेष्ठ है। यह व्रत मोक्ष प्रदान करता है और सभी प्रकार के पापों से मुक्ति दिलाता है। और भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं।

क्या न करें

इस चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। न ही मांस और मदिरा का सेवन करना चाहिए। साथ ही महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। इसके अलावा मन को शांत रखे गुस्सा न करें। साथ ही शारीरिक संबंध ना बनाये।