newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2021) आज यानी 26 मार्च को मनाया जा रहा है। दक्षिण भारत में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इसे प्रदोषम के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

नई दिल्ली। प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2021) आज यानी 26 मार्च को मनाया जा रहा है। दक्षिण भारत में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इसे प्रदोषम के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है। जो चन्द्र मास की दोनों त्रयोदशी के दिन किया जाता है जिसमें से एक शुक्ल पक्ष के समय और दूसरा कृष्ण पक्ष के समय होता है। इस बार व्रत शुक्रवार को पड़ रहा है, ऐसे में इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जा रहा है।

shiv parvati

हिंदू पंचांग के मुताबिक, प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। प्रदोष व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि शुक्र प्रदोष व्रत करने से जीवन में किसी प्रकार का अभाव नहीं रहता साथ ही दाम्पत्य जीवन में होने वाले क्लेश दूर हो जाता है।

maha-shivratri-2020

प्रदोष व्रत मुहूर्त

त्रयोदशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर शनिवार सुबह 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगी।

प्रदोष व्रत में ऐसे करें पूजा

इस दिन जल्दी उठकर स्नानादि करना चाहिए। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। उन्हें चंदन, फूल, अक्षत, रोली और धूप आदि चढ़ाएं। माता पावर्ती को लाल चुनरी और सुहाग का सामान चढ़ाएं। इसके अलावा इस दिन भगवान शिव की चालिसा और आरती का भी जाप करना चाहिए।