newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

March 2021 Fast and Festivals List: यहां पढ़ें मार्च में आने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

March 2021 Fast and Festivals List: मार्च का महीना शुरू हो गया है। इस महीने में कई बड़े त्योहार और व्रत (Fast and Festivals in March) आते हैं। जिनमें होली और फाल्गुन पूर्णिमा प्रमुख है।

नई दिल्ली। मार्च का महीना शुरू हो गया है। इस महीने में कई बड़े त्योहार और व्रत (Fast and Festivals in March) आते हैं। जिनमें होली और फाल्गुन पूर्णिमा प्रमुख है। इसके अलावा इस महीने में महाशिवरात्रि, चंद्र दर्शन और प्रदोष समेत कई त्योहार आने वाले हैं। इन सभी त्योहारों की पूरी लिस्ट हम आपको दे रहे हैं, जो आगे आपके काम आएगी।

ganesh chaturthi

02 मार्च 2021- संकष्टी चतुर्थी

इस दिन संकष्टी चतुर्थी है। इस माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को फाल्गुन संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। जिसे द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है।

06 मार्च 2021 – जानकी जयंती

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन जानकी जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सीता जी प्रकट हुई थीं। इसलिए इसका विशेष महत्व है।

08 मार्च 2021 – महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की दशमी के दिन आर्य समाज के संस्थापक और समाज-सुधारक महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती की जयंती मनाई जाती है।

09 मार्च 2021 – विजया एकादशी

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन विजया एकादशी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। जो भक्त ऐसा करता है उने हर काम में सफलता मिलती है।

Shivtandava Stotra

10 मार्च 2021 – प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रत भगवान शिव के लिए किया जाता है। ये व्रत रखने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है, साथ ही परिवार में सुख और शांति भी आती है।

11 मार्च 2021- महाशिवरात्रि

हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में महाशिवरात्रि एक है। ये भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है।

13 मार्च 2021 – फाल्गुन अमावस्या

फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या कहते हैं। ये व्रत सुख, संपत्ति और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए किया जाता है।

14 मार्च 2021 – मीन संक्रांति

जब सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो उस अवस्था को मीन संक्रांति कहा जाता है। मीन संक्रांति के दिन मलमाह का आरंभ किया जाता है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान और दान करना चाहिए।

15 मार्च- फूलेरा दूज

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाई जाती है। होली से पहले आने वाली इस दूज से कृष्ण मंदिरों में फाल्गुन का रंग चढ़ने लगता है।

17 मार्च 2021 – विनायक चतुर्थी

विनायक चतुर्थी के बाप्पा की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने पर सभी तरह के संकट दूर होते हैं।

holi

28 मार्च- 2021 – होलिका दहन

होली से एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है। ये होली त्योहार का पहला दिन होता है। जो फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

29 मार्च 2021 – होली

वसंत ऋतू को मनाया जानें वाला त्यौहार होली हिन्दुओं के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। जो फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।