newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण आज, जानें कहां-कहां दिखाई देगा ये ग्रहण?

Surya Grahan 2021: साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लग गया है। इस बार सूर्य आशिंक रूप से इस ग्रहण से प्रभावित होगा। इस स्थिति को खंडग्रास ग्रहण कहते हैं। सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर यानी शनिवार को सुबह 10: 49 से 03:07 तक रहेगा। ये ग्रहण सबसे लंबी अवधि का होगा।

नई दिल्ली। साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लग गया है। इस बार सूर्य आशिंक रूप से इस ग्रहण से प्रभावित होगा। इस स्थिति को खंडग्रास ग्रहण कहते हैं। सूर्य ग्रहण 04 दिसंबर यानी शनिवार को सुबह 10: 49 से 03:07 तक रहेगा। ये ग्रहण सबसे लंबी अवधि का होगा। इस दौरान सूर्य पूरी तरह से चंद्रमा की छाया में छिप जाएगा। हाल ही में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था, अब इसके 15 दिन बाद सूर्य ग्रहण लग गया। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है। यही कारण है कि ग्रहण के दौरान शुभ काम और पूजा पाठ नहीं किए जाते। मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य पीड़ित हो जाते हैं, यही कारण है कि शुभता में कमी आ जाती है।

Solar eclipse

कहां-कहां दिखाई देगा ये ग्रहण-

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। इस ग्रहण भारत में नहीं दिख पाएगा। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसलिए सूतक के नियम भी यहां मान्य नहीं होगे।

सूर्य ग्रहण का समय

सूर्य ग्रहण- 04 दिसंबर, 2021

सूर्य ग्रहण की शुरुआत- सुबह 10 बजकर 49 मिनट से
सूर्य ग्रहण की समाप्ति- दोपहर 3 बजकर 7 मिनट तक
सूर्य ग्रहण की कुल अवधि- 04 घंटा

नहीं लगेगा सूतक

ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसी वजह से इसमें सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिष के अनुसार, भले ही इसके नियम मान्य नहीं होंगे। लेकिन सूर्य एक है, इसलिए इसके प्रभावों से बचा नहीं जा सकता है। इसलिए सूर्य ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।