newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Astrology Tips: शुभ माना जाता है इन 4 चीजों का दिखना, काम में सफलता का देती हैं संकेत

Astrology Tips: कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो अगर हमें घर से निकलते वक्त दिख जाए तो हमारे बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे घर से निकलते समय कौन सी चार चीजों का दिखना शुभ माना जाता है।

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में शुभ और अशुभ दोनों ही चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है। जैसे कि कई चीजें शुभ होती हैं अगर घर से निकलते वक्त ये चीजें आपको देख जाती है तो आपके हर काम में आपको सफलता हाथ लगती है। वहीं, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो अगर हमें घर से निकलते वक्त दिख जाए तो हमारे बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे घर से निकलते समय कौन सी चार चीजों का दिखना शुभ माना जाता है।

सिक्का

कभी अगर आपको घर से बाहर निकलते समय रास्ते में सिक्का पड़ा हुआ मिल जाए या दिख जाए तो यह एक तरह से शुभ संकेत है। कहते हैं ये एक तरह से पूर्वजों का आशीर्वाद दर्शाता है। इससे आपके हर काम में आपको पूर्वजों का साथ मिलता है। अगर आपको भी कहीं गिरा हुआ सिक्का मिलता है तो इसका मतलब ये होता है कि आप किसी काम को मेहनत के साथ करेंगे तो आपको उसमें सफलता जरूर हासिल होगी।

cow

गाय

अगर आप किसी काम के लिए बाहर जा रहे हैं और आपको रास्ते में गाय दिख जाए तो ये एक तरह से शुभ संकेत है। गाय को शास्त्रों में पूजनीय माना जाता है। ऐसे में आपको जब भी कहीं जाते समय गाय दिखे तो उन्हें प्रणाम करके ही आगे जाए। ऐसा करने से आपके काम में आ रही रुकावटें खत्म होंगी। काम आसानी से बनेंगे। इसके साथ ही पान का पत्ता और मछली का दिखना भी शुभ संकेत है।

bhikari

भिखारी

ज्योतिष के अनुसार अगर आपको घर से बाहर निकलते समय किसी भिखारी को देख लेते हैं तो उसे कुछ देखने के बाद ही आगे जाएं। ऐसा कहते हैं अगर आप किसी भिखारी को कुछ देकर आगे बढ़ते हैं तो इससे आपको कर्ज से मुक्ति मिलती है।

arthi

अर्थी

अगर कभी घर से निकलते समय आपकी नजर किसी अर्थी पर पड़ जाए तो इसे शुभ संकेत माना जाता। कहते हैं ऐसा दिखने पर आपको हाथ जोड़कर उसे प्रणाम करना चाहिए और भगवान से उस दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। आपको वहां थोड़ी देर रुककर ही आगे बढ़ना चाहिए। कहते हैं किसी की मौत के बाद उसके दुख के लिए प्रार्थना करने से आत्मा दुख को साथ लेकर चली जाती है।