newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

vastu tips: झाड़ू से लेकर कैंची तक घर में रखीं चीजों का गलत इस्तेमाल ला सकता है कंगाली, ऐसे करें प्रयोग

vastu tips: रसोई में मौजूद बर्तनों को हमेशा ढंग से सजा कर रखना चाहिए। कहते हैं जो भी व्यक्ति अपने किचन में मौजूद चीजों को गंदा या फिर बिखरा हुआ रखता है तो उसके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिती बनी रहती है। जब भी घर में कोई नया बर्तन लाया जाता है तो उसमें दूध या फिर खीर बनानी चाहिए। शनिवार को कभी भी बर्तन नहीं खरीदनें चाहिए।

नई दिल्ली। अपना घर सजाना किसे पसंद नहीं होता। चाहे छोटा हो या फिर बड़ा सभी अपने घर को साफ सुथरा, सुंदर बनाएं रखने के लिए तरह-तरह की चीजें लेकर आते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं घर में रखी हर छोटी-बड़ी चीजों का व्यक्ति के जीवन पर असर पड़ता है। तो ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनका अगर सही ये इस्तेमाल किया जाए तो ये आपके लिए सम्पन्नता और समृद्धि बन सकती है वहीं अगर इन्हें गलत तरीके से प्रयोग किया जाए तो व्यक्ति कंगाल तक हो जाता है…

झाड़ू

झाड़ू घर की जितनी जरूरी चीज है उतनी ही ये घर की आर्थिक स्थिति से जुड़ी होती है। कहते हैं जो भी व्यक्ति इसे फेंकता है, पैर लगाता है, अनादर करता है या फिर टूटी हुई झाड़ू को घर में रखता है उसकी आर्थिक स्थिती खराब होने लगती है। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि झाड़ू को घर में छुपाकर रखा जाना चाहिए। इसके अलावा जिस तरफ से झाड़ू को पकड़ा जाता है उसे  नीचे की तरफ रखना चाहिए। सूर्यास्त के समय और सूर्यास्त के कभी भी घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए वरना व्यक्ति को दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।

कैंची

कैंची का घर के रिश्तों में महत्वपूर्ण स्थान होता है। अगर इसे सही से प्रयोग न किया जाए तो इससे घर में रह रहे लोगों के रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं। कैंची को हमेशा कपड़े या फिर कागज में लपेटकर रखना चाहिए। जब इस्तेमाल न हो तो कैंची नहीं चलानी चाहिए, वरना घर में वाद विवाद बढ़ता है। कैंची को कभी भी उधार या मांगने पर नहीं देना चाहिए वरना उस व्यक्ति से आपके संबंध खराब हो सकते हैं।

चाकू

घर में हमेशा चाकू को उल्टा रखना चाहिए। इसकी नोक हमेशा नीचे की ओर होनी चाहिए। बिना धार वाला चाकू या फिर जंग लगा चाकू आकस्मिक स्वास्थय की समस्या दे सकता है। इसके अलावा आपको कभी भी घर में बहुत बड़ा चाकू नहीं रखना चाहिए। बड़ा चाकू दाम्पत्य जीवन को खराब करता है। वहीं अगर कोई व्यक्ति आपको धार वाली तरफ से चाकू पकड़ाता है तो ये समझ जाएं वो व्यक्ति स्वार्थी है और आत्मकेंद्रित है।

पांवदान

घर में हमे पांवदान साफ और बिना फटे हुए रखने चाहिए। कहते हैं जहां भी फटा और गंदा पांवदान का प्रयोग किया जाता है वहां घर समस्याओं से भरा रहता है। ऐसे में हमेशा पांवदान को साफ करके दरवाजे पर लगाएं और भगवान से घर में आने की प्रार्थना करें।

रसोई के बर्तन

रसोई में मौजूद बर्तनों को हमेशा ढंग से सजा कर रखना चाहिए। कहते हैं जो भी व्यक्ति अपने किचन में मौजूद चीजों को गंदा या फिर बिखरा हुआ रखता है तो उसके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिती बनी रहती है। जब भी घर में कोई नया बर्तन लाया जाता है तो उसमें दूध या फिर खीर बनानी चाहिए। शनिवार को कभी भी बर्तन नहीं खरीदनें चाहिए।