newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sawan 2022: सावन का पहला प्रदोष व्रत है प्रभावशाली, इसको करने से भगवान शिव होते है शीघ्र प्रसन्न

Sawan 2022: महादेव तो देवता ही नहीं बल्कि दैत्यों की भी पूजा से प्रसन्न होकर उनको मनवांछित फल दे देते हैं। भगवान शिव अपने भक्तों में कोई भेद नहीं करते और जो भी सच्चे मन से उनका ध्यान करता है, उसे अवश्य ही मनवांछित आशीर्वाद देते हैं।

नई दिल्ली। वैसे तो पूरा सावन का महीना ही भगवान भोले के नाम है और कहा जाता है कि भगवान भोले अपने नाम की तरह ही भोले है जो अपने भक्तो के छोटे प्रयास से भी खुश हो जाते है, उनके भक्त उन्हें एक लोटा जल चढ़ा के भी प्रसन्न कर सकते है। और भगवान शिव इससे प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूरी करते हैं। लेकिन इस महिने प्रदोष का व्रत किया जाए तो भक्तों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। महादेव तो देवता ही नहीं बल्कि दैत्यों की भी पूजा से प्रसन्न होकर उनको मनवांछित फल दे देते हैं। भगवान शिव अपने भक्तों में कोई भेद नहीं करते और जो भी सच्चे मन से उनका ध्यान करता है, उसे अवश्य ही मनवांछित आशीर्वाद देते हैं।

कब से शुरू करें प्रदोष व्रत 

यह बहुत ही प्रभावशाली व्रत है। प्रदोष शब्द का मतलब है रात का शुभारंभ, इसी समय में व्रत का पूजन होने के कारण यह प्रदोष के नाम से प्रसिद्ध है। हर महिने के दो पक्ष होते हैं, कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष। हर पक्ष में त्रयोदशी को होने वाला यह व्रत मुख्य रुप से संतान की कामना के लिए है। इसलिए अधिकत्तरऔरते इस व्रत को अधिक रहती हैं। किसी भी महिने के कृष्ण पक्ष के शनिवार को पड़ने वाला शनि प्रदोष व्रत विशेष लाभकारी होता है। इस दिन से प्रदोष व्रत शुरु किया जा सकता है। इसी प्रकार भगवान शिव के दिन यानी सोमवार को पड़ने वाले सोम प्रदोष से भी इस व्रत को शुरु किया जा सकता है।

सावन का पहला प्रदोष लाभकारी

इस सावन का पहला प्रदोष व्रत 25 जुलाई को कृष्ण पक्ष का सोम प्रदोष होगा इसलिए जो लोग प्रदोष व्रत की शुरुआत करना चाहते हैं, यह दिन सबसे शुभ है। इसके बाद सावन मास में 9 अगस्त को भौम प्रदोष होगा। प्रदोष के दिन रुद्राभिषेक करना भी फलदायी रहता है। माना जाता है कि प्रदोष के दिन भगवान भोले कैलाश पर्वत पर अपने भवन में नृत्य करते हैं और सभी देवता उनकी पूजा करते हैं। इसलिए इस दिन भगवान शंकर की पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं, और मनचाहा फल देते हैं।