newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Guru Purnima 2023: विद्वान और श्रेष्ठ गुरु में होती हैं ये 3 तरह की निशानी, यहां जानिए

Guru Purnima 2023: अपनी नीतियों के लिए जाने जाने वाले विद्वान चाणक्य ने ऐसी कई बातें बताई हैं जो एक गुरु में होना जरूरी है। तो अगर आप भी किसी को अपना गुरु बनाने जा रहे हैं तो चाणक्य की इन बातों का ख्याल रखना चाहिए…

नई दिल्ली। आज 3 जुलाई 2023 को गुरु पूर्णिमा पूरे देशभर में मनाई जा रही है। गुरु पूर्णिमा के नाम से ही समझा जा सकता है कि ये दिन गुरु को समर्पित है। ऐसे में इस दिन आपको अपने गुरु का सम्मान और उन्हें धन्यवाद देना चाहिए। वैसे तो सभी के अपने-अपने गुरु हैं लेकिन अगर आपके कोई गुरु नहीं हैं और आप किसी को अपना गुरु बनाने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। अपनी नीतियों के लिए जाने जाने वाले विद्वान चाणक्य ने ऐसी कई बातें बताई हैं जो एक गुरु में होना जरूरी है। तो अगर आप भी किसी को अपना गुरु बनाने जा रहे हैं तो चाणक्य की इन बातों का ख्याल रखना चाहिए…

Guru Purnima

गुरु में होने चाहिए ये गुण

  • जिस तरह से लोगों को बोलने से ज्यादा करने वाले लोग अच्छे लगते हैं ठीक उसी तरह हमें गुरु भी ऐसे व्यक्ति को चुनना चाहिए जो चीजें करके दिखाने में विश्वास करता हो। अगर गुरु कुछ करने से पहले ही डर जाए तो ऐसे इंसान को कभी हमें अपना आदर्श नहीं मानना चाहिए।
  • चाणक्य ने बताया है कि एक अच्छा गुरु वही होता है जिसमें कपट और छल की भावना नहीं होती। जो व्यक्ति दूसरों को अहंकार दिखाने पर विश्वास न करता हो वही सच्चा गुरु है।

Guru Purnima

  • अगर आप किसी व्यक्ति को अपना गुरु बना रहे हैं इस बात का भी खास ख्याल रखें कि वो सदाचारी हो। अगर आपका गुरु लोभ करें, दूसरों के लिए अपशब्द कहे, किसी की बुराई करें तो ऐसा इंसान गुरु बनाने योग्य नहीं है। गुरु उसी व्यक्ति को बनाए जो कि अपनी इंद्रियों को नियंत्रित करना जानता हो। साथ ही इस बात को भी ध्यान में रखें कि क्या आपके गुरु ने समान और राष्ट्र के प्रति क्या योगदान दिया है।

Guru Purnima

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।