newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sawan Shivratri 2023: खुश हो जाएं ये 4 राशि वाले, सावन शिवरात्रि पर नौकरी-व्यापार हर तरह का होगा फायदा!

Sawan Shivratri 2023: इस साल सावन माह में पड़ रही शिवरात्रि 4 राशि वालों के लिए काफी खास रहने वाली है। इन राशि वालों को सावन माह की इस शिवरात्रि में व्यापार, नौकरी के अलावा धन का भी लाभ होगा। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां…

नई दिल्ली। सावन का पावन महीना चल रहा है। 4 जुलाई से इस पावन माह की शुरुआत हुई थी। इस बार का सावन महीना 2 महीनों का है। एक दिन बाद यानी शनिवार, 15 जुलाई 2023 को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी। शिवरात्रि तिथि शिव भक्तों के लिए काफी खास है क्योंकि इसी दिन माता पार्वती और देवों के देव महादेव का विवाह हुआ था। सावन माह की शिवरात्रि (Sawan Shivratri 2023) को और भी खास माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति इस दिन साफ मन से भोलेनाथ के लिए उपवास करता है उनकी पूजा करता है। तो व्यक्ति के हर काम बनने लगते हैं। इस साल सावन माह में पड़ रही शिवरात्रि 4 राशि वालों के लिए काफी खास रहने वाली है। इन राशि वालों को सावन माह की इस शिवरात्रि में व्यापार, नौकरी के अलावा धन का भी लाभ होगा। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां…

Mahashivratri 2023..

इन 4 राशि वालों को होगा सावन शिवरात्रि 2023 में फायदा (Sawan Shivratri 2023 Lucky Zodiac Sign)

कर्क राशि (Cancer)

जो कर्क राशि के जातक हैं उन्हें इस सावन माह की शिवरात्रि में फायदा होगा। आपके जो काम रुके हुए थे वो पूरे होंगे। नौकरी-व्यापार की परेशानियां दूर होंगी और रुका हुआ पैसा भी मिलेगा। कर्क राशि के जातकों का मान-सम्मान भी बढ़ेगा और परिवार में भी खुशियों की बरसात आएगी।

Mahashivratri 2023

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जो जातक हैं उनके लिए भी सावन माह की ये शिवरात्रि काफी शुभ साबित होगी। जो व्यापार कर रहे हैं उन्हें फायदा होगा। धन से जुड़े मामलों में फायदा होगा। आर्थिक स्थिति भी आपकी मजबूत होगी। इस राशि के जातक जो कि शादीशुदा है उनके रिश्ते मधुर होंगे। आपको बस अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूर है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनकी सैलरी बढ़ सकती है। प्रमोशन का भी योग बन रहा है। बिजनेस करने वाले लोगों को भी फायदा हो सकता है। भोलेनाथ के अलावा मां लक्ष्मी की कृपा से आपको धन लाभ होगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जो जातक है उन्हें फायदा होगा। रूके काम बिना किसी परेशानी के पूरे होंगे। शादी में आ रही परेशानी दूर होगी। जो शादीशुदा लोग हैं उनके बीच प्यार बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।