newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chaitra Navratri 2024: इस चैत्र नवरात्रि दिल्ली के इन मंदिरों में करें माता रानी के दर्शन, हर मनोकामना होगी पूरी

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के दिनों में मंदिरों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। नवरात्रि के दिनों में मंदिर जाकर माता रानी का आशीर्वाद लेने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं दिल्ली के उन फेमस मंदिरों के बारे में जहां इस चैत्र नवरात्रि आप दर्शन करने जरूर जाएं।

नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि 2024 की जल्द ही शुरुआत होने वाली है। 9 अप्रैल से पूरे देश में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। जैसा कि आप जानते हैं साल में चार नवरात्रि आती है 2 गुप्त नवरात्रि और 2 प्रकट नवरात्रि। चैत्र और शारदीय नवरात्रि दो प्रकट नवरात्रि हैं। पूरे देश में चैत्र नवरात्रि की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। मंदिरों में माता रानी के आगमन की तैयारियां की जा रही हैं। नवरात्रि के दिनों में मंदिरों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। नवरात्रि के दिनों में मंदिर जाकर माता रानी का आशीर्वाद लेने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं दिल्ली के उन फेमस मंदिरों के बारे में जहां इस चैत्र नवरात्रि आप दर्शन करने जरूर जाएं।

कालकाजी मंदिर

कालकाजी मंदिर दिल्ली के प्राचीन मंदिरों में से एक है। इस मंदिर की बेहद प्रसिद्धि है। मान्यता है कि कालकाजी अपने दर पर आए हर श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी करती हैं। कालकाजी अपने चौखट पर आये किसी भी श्रद्धालु को खाली हाथ नहीं जाने देती हैं। नवरात्रि के मौके पर कालकाजी में बेहद भीड़ देखने को मिलती है। चैत्र नवरात्रि को लेकर यहां विशेष तैयारियां की जा रही हैं। अगर आप भी दिल्ली या इसके आसपास रहते हैं तो इस चैत्र नवरात्रि कालकाजी दर्शन करने जरूर जाएं।

झंडेवाला मंदिर

दिल्ली का झंडेवाला मंदिर यहां के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में पूरे साल भक्तों का तांता लगा रहता है। इस चैत्र नवरात्रि आप भी एक बार इस मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएं। यहां दर्शन करने से हर मनोकामना की सिद्धि होती है।

छतरपुर मंदिर

छतरपुर का ‘श्री आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ’ दिल्ली के प्रसिद्ध देवी माता के मंदिरों में से एक है। ये एक शक्ति पीठ है। नवरात्रि के दिनों में यहां अलग ही भीड़ देखने को मिलती है। नवरात्रि में यहां चौबीसों घंटे माता का जगराता होता है। इसके अलावा यहां लगंर की व्यवस्था भी की जाती है। बता दें कि ये मंदिर तीन भाग में है जिसमें से एक में देवी कात्यायनी का मंदिर है जो केवल नवरात्रि के दिनों में ही खुलता है। तो इस नवरात्रि आप एक बार तो जरूर इस मंदिर में माता के दर्शन के लिए जाएं।