newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maa Santoshi Chalisa: मां संतोषी के व्रत में नहीं खाई जाती ये चीज, यहां पढ़े दोहा और चालीसा

Maa Santoshi Chalisa: शुक्रवार के इस दिन माता संतोषी (Maa Santoshi) की भी पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है मां की पूजा करने से व्यक्ति के घर और मन में संतोष की प्राप्ति होती है और जो भी भक्त मां संतोषी की पूजा करने के साथ लगातार 16 शुक्रवार का व्रत करता है तो उसे सुख, संपत्ति और शांति प्राप्त होती है। इसके अलावा शादी में आ रही हर परेशानी में भी मां संतोषि का व्रत और पूजन काफी फलदायी होता है।

नई दिल्ली।  शुक्रवार के इस दिन माता संतोषी (Maa Santoshi) की भी पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है मां की पूजा करने से व्यक्ति के घर और मन में संतोष की प्राप्ति होती है और जो भी भक्त मां संतोषी की पूजा करने के साथ लगातार 16 शुक्रवार का व्रत करता है तो उसे सुख, संपत्ति और शांति प्राप्त होती है। इसके अलावा शादी में आ रही हर परेशानी में भी मां संतोषि का व्रत और पूजन काफी फलदायी होता है। मां के इस व्रत में सिर्फ एक बार ही भोजन किया जाता है। ध्यान रहे कि इस व्रत में खट्टा नही खाना है। जो व्यक्ति संतोषी मां की पूजा करेगा उसे सुख, संपत्ति और शांति प्राप्त होती है। इस दौरान चालीसा का पाठ भी जरुर करना चाहिए। इससे विशेष फल की प्रप्ति होगी।

santoshi maa..

दोहा

बन्दौं संतोषी चरण रिद्धि-सिद्धि दातार।
ध्यान धरत ही होत नर दुःख सागर से पार॥
भक्तन को सन्तोष दे संतोषी तव नाम।
कृपा करहु जगदंब अब आया तेरे धाम॥

santoshi maa....

यहां पढ़े चालीसा

जय संतोषी मात अनूपम। शान्ति दायिनी रूप मनोरम॥ सुन्दर वरण चतुर्भुज रूपा। वेश मनोहर ललित अनुपा॥॥ श्वेताम्बर रूप मनहारी। मां तुम्हारी छवि जग से न्यारी॥ दिव्य स्वरूपा आयत लोचन। दर्शन से हो संकट मोचन॥॥ जय गणेश की सुता भवानी। रिद्धि- सिद्धि की पुत्री ज्ञानी॥ अगम अगोचर तुम्हरी माया। सब पर करो कृपा की छाया॥॥ नाम अनेक तुम्हारे माता। अखिल विश्व है तुमको ध्याता॥ तुमने रूप अनेकों धारे। को कहि सके चरित्र तुम्हारे॥॥ धाम अनेक कहां तक कहिये। सुमिरन तब करके सुख लहिये॥ विन्ध्याचल में विन्ध्यवासिनी। कोटेश्वर सरस्वती सुहासिनी॥ कलकत्ते में तू ही काली। दुष्ट नाशिनी महाकराली॥ सम्बल पुर बहुचरा कहाती। भक्तजनों का दुःख मिटाती॥॥ ज्वाला जी में ज्वाला देवी।

पूजत नित्य भक्त जन सेवी॥ नगर बम्बई की महारानी। महा लक्ष्मी तुम कल्याणी॥॥ मदुरा में मीनाक्षी तुम हो। सुख दुख सबकी साक्षी तुम हो॥ राजनगर में तुम जगदम्बे। बनी भद्रकाली तुम अम्बे॥॥ पावागढ़ में दुर्गा माता। अखिल विश्व तेरा यश गाता॥ काशी पुराधीश्वरी माता। अन्नपूर्णा नाम सुहाता॥॥ सर्वानंद करो कल्याणी। तुम्हीं शारदा अमृत वाणी॥ तुम्हरी महिमा जल में थल में। दुख दारिद्र सब मेटो पल में॥॥ जेते ऋषि और मुनीशा। नारद देव और देवेशा। इस जगती के नर और नारी। ध्यान धरत हैं मात तुम्हारी॥॥ जापर कृपा तुम्हारी होती। वह पाता भक्ति का मोती॥