newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

3 February 2022 Rashifal: आज इन राशि वालों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, जानें आपके लिए क्या है खास

3 February 2022 Rashifal: आज 3 फरवरी, वीरवार का दिन है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, किस राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी और किस राशि वालों को होगा धन लाभ…

नई दिल्ली। आज 3 फरवरी, वीरवार का दिन है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, किस राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी और किस राशि वालों को होगा धन लाभ…

मेष राशि

मेष राशि के जातक आज अपनी पुरानी गलतियों को लेकर आप डर के साए में रह सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। आज दूसरों की गलती आपपर भारी पड़ सकती है।

astrology

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जो जमीन कई सालों से आपकी नहीं बिक पा रही है, आज वो अच्छे दाम पर बिक सकती है। थोड़ी सी मेहनत करने पर आपको बड़ा फायदा होगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आज आप किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज आपका कोई बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है। ज्यादा खुशी आपकी परेशानी का सबब बन सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। कुल मिलाकर आपके लिए दिन बेहतर रहने वाला है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आज आपको परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। रिश्तेदारों का आपको सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा खानपान और मनोरंजन में समय बीतेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए हर दिन बेहतर रहने वाला है। थोड़ी सी मेहनत से आपको बहुत बड़े फायदे होंगे। आज आपको समाज में एक अलग पहचान मिल सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आज आप रियल स्टेट में पैसा निवेश कर सकते हैं। ऐसे मुद्दों पर बहस करने से बचे जिससे आपके और परिवार वालों के बीच गतिरोध हो सकता है। आज आप खुद में रोमांस और रोमांच दोनों का अनुभव करेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातक आज आपकी यात्रा सुखद रहेगी। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें। नई योजनाएं बना सकते हैं। यात्रा फायदेमंद रहेगी लेकिन महंगी भी साबित हो गई। कार्यक्षेत्र में उन्नति हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक आज आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी। सेहत आज पहले से बेहतर रहेगी। लव मेट्स कि आज शादी तय हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातक अपनी क्षमताओं को जानें। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों से आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। उस व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले हर चीज की अच्छे से जांच कर लें। अचानक कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातक आज आपके सामने नए अवसर आ सकते हैं। अपना काम खुद करें और संयम के साथ करें। आज के दिन कोई बड़ा काम शुरू करने से पहले किसी जानकार व्यक्ति की सलाह जरूर ले लें। मनोरंजन से आप तनाव को दूर कर सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक दिन बहुत अच्छा रहेगा। लवमेट्स साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर में किसी पर भी बिना वजह की गुस्सा ना करें। किसी करीबी की सहायता से धन लाभ हो सकता है। अगर आप आज किसी धार्मिक कार्य में पैसा लगाते हैं तो आपको परिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातक बचपन की यादें आज आपके मन में ही बनी रहेंगी लेकिन इस काम से आप खुद को मानसिक तनाव दे सकते हैं। आय को बढ़ाने के लिए अपने रचनात्मक विचारों का इस्तेमाल करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी आपको चिंता में डाल सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।