newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chhath Puja 2021: नहाय-खाय के साथ हुई छठ महापर्व की शुरुआत, कल शाम 5:45 से 6:25 बजे तक खरना

Chhath Puja 2021: आस्था का महापर्व छठ आज यानी 8 नवंबर से शुरू हो गया। ये पर्व चार दिनों तक चलता है। छठ पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होती है बिहार, झारखंड और यूपी के कई जिलों में इस त्योहार को बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।

नई दिल्ली। आस्था का महापर्व छठ आज यानी 8 नवंबर से शुरू हो गया। ये पर्व चार दिनों तक चलता है। छठ पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होती है बिहार, झारखंड और यूपी के कई जिलों में इस त्योहार को बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। आज नहाय खाय है। इस महापर्व में नहाय-खाय के बाद अगले दिन खरना और फिर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारण करते हैं।

जानें खरना का समय

खरना इस महा पर्व का दूसरा दिन होता है। जो 9 नवंबर 2021 को मनाया जाएगा। इस दिन व्रत रखा जाता है और व्रती रात को पूजा करने के बाद गुड़ से बनी खीर खाकर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करते हैं। इसी दिन छठ पूजा का प्रसाद तैयार किया जाता है। कल शाम 5:45 से 6:25 बजे तक खरना है।


घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नहाए खाए के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाटों पर उमड़ रही है। व्रती महिलाएं और श्रद्धालु अलग-अलग गंगा घाटों पर स्नान करने पहुंचे। गंगा स्नान करने के बाद छठ गंगाजल लेकर अपने घर लेकर जाया जाता है, जिससे 4 दिनों तक घरों में गंगा जल से छठ व्रत की पूजा अर्चना संपन्न की जा सके।