newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Festivals-Events Calendar: इस महीने कब कौन से आएंगे व्रत और त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Festivals-Events Calendar: नए साल 2022 की शुरूआत हो चुकी है। नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को मासिक शिवरात्रि पड़ी जो कि एक तरह से शुभ शुरूआत रही। अब इस महीने (जनवरी) में कई और भी व्रत और त्योहार भी आएंगे। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे जनवरी महीने में कब-कौनसे व्रत और त्योहार पड़ेंगे।

नई दिल्ली। नए साल 2022 (New Year 2022) की शुरूआत हो चुकी है। नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को मासिक शिवरात्रि पड़ी जो कि एक तरह से शुभ शुरूआत रही। अब इस महीने (जनवरी) में कई और भी व्रत और त्योहार भी आएंगे। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे जनवरी महीने में कब-कौनसे व्रत और त्योहार (Fast And Festivals) पड़ेंगे।

नए साल 2022 के व्रत और त्योहारों की लिस्ट (List Of Vrat And Festivals Of New Year 2022)

1 जनवरी, शनिवार को मासिक शिवरात्रि, नए साल 2022 का पहला दिन।

2 जनवरी, रविवार को पौष अमावस्या।

6 जनवरी, गुरुवार को विनायक चतुर्थी।

9 जनवरी, रविवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती।

2 जनवरी, बुधवार को स्वामी विवेकानंद जयंती।

3 जनवरी, गुरुवार को पौष पुत्रदा एकादशी, वैकुंठ एकादशी।

14 जनवरी, शुक्रवार को मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण, लोहड़ी, खरमास समापन।

15 जनवरी, शनिवार को शनि प्रदोष व्रत।

17 जनवरी, सोमवार को पौष पूर्णिमा।

21 जनवरी, शुक्रवार को संकष्टी चतुर्थी।

28 जनवरी, शुक्रवार को षटतिला एकादशी।

30 जनवरी, रविवार को मासिक शिवरात्रि।