newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Samudrik Shastra About Nails: आपके नाखून खोल सकते हैं आपके राज, जानिए क्या कहता है समुद्रशास्त्र

Samudrik Shastra About Nails: नाखून हमारा पूरा व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में भी बताते हैं। जिस तरह से हर इंसान के नाखून अलग-अलग आकार के होते हैं और उन पर कोई न कोई निशान भी होता है। इनके जरिए ही व्यक्ति के स्वभाव का भी पता लगाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आपके नाखून…

नई दिल्ली। नाखून हमारे शरीर का अहम हिस्सा है। खासकर महिलाएं अपने नाखूनों को सुंदर बनाए रखने के लिए न जाने क्या-क्या करती हैं। अलग-अलग नेल पेंट और नेल आर्ट से वो इनकी खूबसूरती को बनाए रखती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं ये नाखून हमारा पूरा व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में भी बताते हैं। जिस तरह से हर इंसान के नाखून अलग-अलग आकार के होते हैं और उन पर कोई न कोई निशान भी होता है। इनके जरिए ही व्यक्ति के स्वभाव का भी पता लगाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आपके नाखून…

nails...

नाखूनों से होती है पहचान

  • अगर किसी इंसान के नाखून पीले होते हैं तो ऐसे लोगों में काम भावना की कमी होती है। ऐसे लोग अपने वैवाहिक जीवन में भी कई तरह की समस्याओं का सामना करते हैं।
  • अगर आपके नाखून टेढ़े-मेढ़े और रेखा वाले हैं,तो ऐसे लोगों के पास पैसों की कमी रहती है। ये लोग अपने जीवन में कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का भी सामना करते हैं।
  • जिन लोगों के नाखूनों में धब्बे होते हैं ऐसे लोगों को अपना पेट पालने के लिए दूसरे की सेवा करनी पड़ती है। ये लोग अपना पेट भरने के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं।

  • जिन लोगों के नाखून ऊपर की तरफ उठे,चिकने और चमकदार होते हैं, वो लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोग हमेशा ऊंचे पदों पर काम करते हैं।
  • अगर जिन लोगों के नाखूनों पर धारियां होती हैं वो हमेशा ही उदास रहते हैं। ऐसे लोगों में विवेक की कमी होती है। ये लोग छोटी-छोटी बात पर भी परेशान हो जाते हैं और चिंता भी इन लोगों को ज्यादा रहती है।
  • जिन लोगों के नाखूनों में सफेद बिन्दुओं का चिन्ह होता है,उनका आचरण ठीक नहीं माना जाता। ये लोग अक्सर पराधीन होकर अपना जीवन बिताते हैं।

nails...

  • जिनके अंगूठे के नाखून पर काला धब्बा होता है,ये लोग प्यार के मामले में अंधे होते हैं और अगर इन्हें प्यार में धोखा मिलता है तो ये लोग बदला लेने में भी पीछे नहीं रहते।