newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना से जंग : चिकित्साकर्मियों के लिए महिंद्रा बनाएगी ‘फेस शील्ड’

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में चिकित्सा सेवा से जुड़े लोग दिन रात मरीजों की सेवा में लगे हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में चिकित्सा सेवा से जुड़े लोग दिन रात मरीजों की सेवा में लगे हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

कंपनी उनके लिए फेस शील्ड बनाना शुरू करेगी। इस शील्ड का डिजाइन फोर्ड से लिया गया है। कंपनी 30 मार्च से अपने कांदिवली संयंत्र में इसका उत्पादन शुरू करेगी। शुरुआत में इसके 500 यूनिट्स बनाने का निर्णय लय गया है और फिर उत्पादन में तेजी लाया जायेगा।

इस बात की जानकारी महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक डॉ पवन गोयनका ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”हमारे पार्टनर फोर्ड मोटर द्वारा डिजाइन किए गए, चिकित्सा सेवा प्रदाताओं के उपयोग के लिए, हम अब इस फेस शील्ड को बनाने के लिए तैयार हैं। सोमवार को 500 फेस शील्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है और फिर बाद में इसे बढ़ाया जाएगा।”

आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले वेंटिलेटर बनाने के बारे में बता चुकी है। कंपनी की टीम वेंटिलेटर का एक प्रोटोटाइप पहले ही तैयार कर चुकी है। कंपनी की इंजीनियरिंग टीमें विशेषज्ञों से मिले फीडबैक और अधिक शोध के आधार पर 3 और प्रोटोटाइप पर काम कर रही है।