newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Big News About Gautam Adani And Mukesh Ambani: देश के दो बड़े कारोबारियों गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को लगा झटका, जानिए क्या है मामला

Big News About Gautam Adani And Mukesh Ambani: ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार सोमवार को गौतम अडानी की नेटवर्थ में 2.64 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज हुई। सोमवार को ही मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 1.26 अरब डॉलर गिर गई। उनके शेयरों में गिरावट से नेटवर्थ में कमी आई है।

मुंबई। देश के दो बड़े कारोबारियों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बारे में ये खबर है। सोमवार को गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की कंपनियों के शेयर गिरने से दोनों की नेटवर्थ में बड़ी गिरावट हुई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार सोमवार को गौतम अडानी की नेटवर्थ में 2.64 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज हुई। इससे उनकी नेटवर्थ गिरकर 95.9 अरब डॉलर रह गई। गौतम अडानी की नेटवर्थ इस साल 11.6 अरब डॉलर बढ़ी थी। गौतम अडानी अपनी नेटवर्थ में गिरावट के कारण दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 15वें नंबर पर हैं।

Gautam Adani

सोमवार को अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 118.15 रुपए की गिरावट आई थी। ये 2875.15 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं, अडानी पावर का शेयर भी गिरकर 588.85 पर बंद हुआ था। अडानी एनर्जी के शेयर में 0.24 फीसदी, अडानी पोर्ट्स के शेयर में 2.33 फीसदी, अडानी ग्रीन के शेयर में 1.88 फीसदी, अडानी विल्मर के शेयर में 1.86 फीसदी और अडानी टोटल के शेयर में 1.48 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी। अडानी ग्रुप को इससे पहले बीते साल शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद जोर का झटका लगा था। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से अडानी की नेटवर्थ इतनी घट गई थी कि वो दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 20वें स्थान से नीचे चले गए थे। हालांकि, बाद में निवेशकों ने फिर उनकी कंपनियों पर भरोसा जताया था।

mukesh Ambani

 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में भी गिरावट आई है। सोमवार को मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 1.26 अरब डॉलर गिर गई। इससे उनकी नेटवर्थ 109 अरब डॉलर रह गई है। मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें नंबर के अमीर हैं। उनकी नेटवर्थ इस साल अब तक 13 अरब डॉलर बढ़ी है। मुकेश अंबानी की फ्लैगशिप कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में सोमवार को 1.03 फीसदी की गिरावट आई थी और ये 2839 रुपए की कीमत पर बंद हुआ था।