newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bank Holidays October 2022: त्योहारों से भरा है अक्टूबर, 21 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays October 2022: अक्टूबर के इस महीने में दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दिवाली, भाई दूज से लेकर छठ पूजा तक कई ऐसे त्योहार हैं जिस दौरान बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत होते ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस लिस्ट के मुताबिक, अक्टूबर के इस महीने में कुल 21 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।

नई दिल्ली। आज से अक्टूबर महीने की शुरुआत हो गई है। नए महीने के साथ ही खाने पीने से लेकर तेल और सिलेंडर के नए दाम भी जारी हो चुके हैं। एक और जरूरी चीज जिसके बारे में लोगों का जानना जरूरी होता है वो है बैंकों की छुट्टियां, महीने में एक बार तो हमें बैंक में जाना ही पड़ता है। ऐसे में बैंक किस दिन खुले हैं और किस बंद हैं इसके बारे में जानकारी होना जरूरी है। अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है इस महीने में कई ऐसे त्योहार और मौके आ रहे हैं जब बैंकों में काम नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको भी बैंक से जुड़ा काम है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

अक्टूबर के इस महीने में दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दिवाली, भाई दूज से लेकर छठ पूजा तक कई ऐसे त्योहार हैं जिस दौरान बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत होते ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस लिस्ट के मुताबिक, अक्टूबर के इस महीने में कुल 21 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। बैंकों की इन आने वाली छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार के अलावा दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दिवाली, भाई दूज जैसे त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल रहेंगी। चलिए आपको दिखाते हैं किस दिन इस महीने में बंद रहने वाले हैं…

यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट – (Bank Holidays List in October 2022)

1 अक्टूबर

अर्धवार्षिक क्लोजिंग (सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे)

2 अक्टूबर

गांधी जयंती

3 अक्टूबर

दुर्गा पूजा (महा अष्टमी को लेकर सिक्किम, बिहार, त्रिपुरा, झारखंड, केरल,पश्चिम बंगाल, बिहार और मणिपुर में बैंक बंद)

4 अक्टूबर

दुर्गा पूजा (दशहरा)/ शंकरदेव के जन्मोत्सव को लेकर कर्नाटक, केरल, उड़ीसा, सिक्किम, बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, असम, बिहार और मेघालय में बैंक बंद।

5 अक्टूबर

दुर्गा पूजा (दशमी)/ शंकर देव जन्मोत्सव की वजह से मणिपुर को छोड़ दें तो देशभर के बैंक बंद।

6 अक्टूबर

दुर्गा पूजा की वजह से गंगटोक में बैंक बंद।

7 अक्टूबर

दुर्गा पूजा की वजह से गंगटोक में बैंक बंद।

13 अक्टूबर

करवा चौथ की वजह से बैंक बंद।

14 अक्टूबर

जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।

18 अक्टूबर

कटि बिहू की वजह से गुवाहाटी में बैंक बंद।

24 अक्टूबर

काली पूजा/नरक चतुर्दशी/दिवाली/लक्ष्मी पूजा की वजह से हैदराबाद, इम्फाल और गंगटोक को छोड़कर देश के अन्य शहरों में बैंक बंद।

25 अक्टूबर

लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा की वजह से हैदराबाद, गंगटोक, इम्फाल और जयपुर में बैंक बंद।

26 अक्टूबर

भाई दूज जैसे त्योहारो की वजह से अहमदाबाद,देहरादून, बेंगलुरू, बेलापुर, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, शिलांग,  मुंबईऔर शिमला में बैंक बंद।

27 अक्टूबर

भाई दूज/चित्रगुप्त जैसे त्योहारों की वजह से लखनऊ, कानपुर, इम्फाल और गंगटोक में बैंक क्लोज।

28 अक्टूबर

डाला छठ/सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती की वजह से बैंक पटना, अहमदाबाद और रांची में बैंक बंद।