newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज फिर उछाल, जानिए क्या है नई कीमत

Petrol-Diesel Price: बीते हफ्ते भी दो दिन छोड़ दें तो बाकि दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) में हर रोज आग लगी। आज 22 अक्टूबर को तेल कीमतों में आई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल प्रति लीटर 35 पैसे मंहगा हो गया है।

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल रहा है। दो दिन की स्थिरता के बाद एक बार फिर से सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Market) की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। बीते हफ्ते भी दो दिन छोड़ दें तो बाकि दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) में हर रोज आग लगी। आज 22 अक्टूबर को तेल कीमतों में आई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल प्रति लीटर 35 पैसे मंहगा हो गया है।

प्रमुख शहरों में आज कुछ इस प्रकार है पेट्रोल और डीज़ल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 106.89 95.62
मुंबई 112.78 103.68
चेन्नै 103.92 99.92
कोलकाता 107.44 98.78
भोपाल 115.54 104.89
रांची 101.23 100.90
बेंगलुरु 110.61 101.49
पटना 110.44 102.21
चंडीगढ़ 102.88 95.33
लखनऊ 103.86 96.07
नोएडा 104.08 96.26

हर दिन होता है तेल की कीमत में बदलाव

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

petrol price

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत

तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।