नई दिल्ली। शनिवार यानी 3 जुलाई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत में कोई बदलाव नहीं कर लोगों को थोड़ी राहत दी है। आज दिल्ली में इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल 99.16 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है, तो वहीं डीजल की कीमत 89.18 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 99.16 | 89.18 |
मुंबई | 105.24 | 96.72 |
चेन्नै | 100.13 | 93.72 |
कोलकाता | 99.04 | 92.03 |
भोपाल | 107.43 | 97.93 |
रांची | 94.62 | 94.12 |
बेंगलुरु | 102.48 | 94.54 |
पटना | 101.21 | 94.52 |
चंडीगढ़ | 95.36 | 88.81 |
लखनऊ | 96.31 | 89.59 |
शुक्रवार को महंगा हुआ था पेट्रोल
बीते दिन शुक्रवार की बात करें तो एक दिन पहले पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.16 रुपये लीटर पहुंच गई थी। हालांकि इस दौरान डीजल के दाम स्थिर बने हुए थे। बता दें, बीते दो दिनों में पेट्रोल की कीमत में 33 बार बढ़ोतरी हो चुकी है
अपने शहर में ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल की कीमत
तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं। (How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।