newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

नोकिया के तमिलनाडु प्‍लांट में 42 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, कंपनी ने किया प्लांट बंद

फोन निर्माता कंपनी नोकिया के तमिलनाडु प्‍लांट में 42 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके चलते कंपनी ने प्लांट को बंद करने का फैसला किया।

चेन्नई। फोन निर्माता कंपनी नोकिया के तमिलनाडु प्‍लांट में 42 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके चलते कंपनी ने प्लांट को बंद करने का फैसला किया।

कंपनी के मुताबिक, बीते हफ्ते तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर स्थित प्लांट को बंद कर दिया था। नोकिया ने इसकी आधिकारिक जानकारी तब दी है जब कंपनी के कुछ कर्मचारी कोरोना पॉ‍जिटिव पाए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि कितने कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हैं। लेकिन न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पॉजिटिव केस की संख्या 42 है।

आपको बता दें कि भारत में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है लेकिन बीते दिनों कुछ ढील दी गई थी। इस ढील में कंपनियों को शर्तों के साथ प्‍लांट खोलने की इजाजत थी। यही वजह है कि नोकिया ने भी अपने तमिलनाडु स्थित प्‍लांट में कामकाज दोबारा शुरू किया था। हालांकि, कंपनी का कहना है​ कि हमने सभी शर्तों का पालन किया है।

delhi corona

नोकिया की ओर से बताया गया कि हमने सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए कई उपाय और बदलाव लागू किए थे। वहीं, प्लांट में मौजूद कैंटीन की सर्विस में भी बदलाव किया था। कंप‍नी को उम्मीद है कि जल्द ही एक बार फिर प्लांट में परिचालन शुरू होगा।