नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतें गुरुवार को देश भर में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं हैं। लगातार दूसरे दिन ईंधन की दरों में अबतक की सबसे ज्यादा मार्जिन के साथ 45 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई। राज्य के स्वामित्व वाले ईंधन खुदरा विक्रेताओं की एक मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की पंप कीमत 35 पैसे बढ़कर 106.54 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल की कीमतें इस साल अब तक के उच्चतम अंतर 45 पैसे बढ़कर 95.27 रुपये प्रति लीटर हो गई।
आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब 112.45 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि डीजल 103.36 रुपये प्रति लीटर है, जो सभी महानगरों में सबसे अधिक है। कीमतों में उतार-चढ़ाव के मामले में, पिछले 27 दिनों में से 21 दिन डीजल की कीमतें बढ़ी है, जिससे दिल्ली में इसकी खुदरा कीमतों में 6.75 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। ईंधन अब देश के कई हिस्सों में 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक पर मिल रहा है। पेट्रोल की कीमतें गत 23 दिनों में से 18 दिन बढ़ाई गई है, जिससे इसकी पंप कीमतों में 5.35 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।
प्रमुख शहरों में आज कुछ इस प्रकार है पेट्रोल और डीज़ल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 106.54 | 95.27 |
मुंबई | 112.44 | 103.26 |
चेन्नै | 103.61 | 99.59 |
कोलकाता | 107.11 | 98.38 |
भोपाल | 115.17 | 104.52 |
रांची | 100.91 | 100.53 |
बेंगलुरु | 110.25 | 101.12 |
पटना | 110.04 | 101.86 |
चंडीगढ़ | 102.54 | 94.99 |
लखनऊ | 103.52 | 95.72 |
नोएडा | 103.74 | 95.91 |
हर दिन होता है तेल की कीमत में बदलाव
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।
जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत
तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।