newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Share Market: शेयर मार्केट में आई भारी गिरावट, महज 2 घंटे में निवेशकों को हुआ 6 लाख करोड़ का नुकसान

Share Market: भारत के शेयर बाजार में आज का दिन ब्लैक फ्राइडे के रूप में रहा है। शेयर मार्केट में आज भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। सेंसेक्स में भी करीब 1300 और निफ्टी में 400 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार चल रहा है।

नई दिल्ली। भारत के शेयर बाजार में आज का दिन ब्लैक फ्राइडे के रूप में रहा है। शेयर मार्केट में आज भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। सेंसेक्स में भी करीब 1300 और निफ्टी में 400 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार चल रहा है। बाजार में इस गिरावट के चलते निवेशकों को महज दो घंटे के ट्रेडिंग सेशन में 6.50 लाख करोड़ का नुकसान पहुंचा है। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध शेयरों की Market Capitalization में भी करीब 6 लाख करोड़ रुपये तक की गिरावट आई है, जिसके बाद यह घटकर 259.71 लाख करोड़ पर गया है।

share market

बाजार में छाई मायूसी

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही सवा दो फीसदी तक की गिरावट नजर आ रही हैं। जिसके पीछे का प्रमुख कारण ग्लोबल है। इसके साथ ही खबर यह भी सामने आई है कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस का एक नया वेरिएंट सामने आया है। जिससे वैश्विक बाजारों में घबराहट का माहौल  देखा जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका से बोत्सवाना और हांगकांग पहुंचे नागरिकों में भी इस नए वैरिएंट के संक्रमण जैसे ही लक्षण मिले हैं। यही वजह से घरेलू बाजार में फार्मा सेक्टर को छोड़कर कोई भी सेक्टर हरे निशान में कारोबार नहीं कर रहा है।

उसी तरह भारतीय शेयर बाजारों में भी बीते दो हफ्ते से गिरावट का सिलसिला जारी रहा है। लेकिन कोरोना के नए वैरिएंट की खबर आने के बाद बाजारों में भी घबराहट काफी बढ़ गई है। यूरोपियन यूनियन की ओर से साउथ अफ्रीका से फ्लाइट्स के आने पर भी रोक लगा दी गई है। इससे पहले कई यूरोपीय देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लॉकडाउन लगाया जा चुका है।

share market

ब्याज दरों में हो सकती है बढ़ोत्तरी

विदेशी निवेशकों की ओर से भी इस मामले में लगातार बिकवाली की जा रही है। तो वहीं महंगाई से भी बाजार में ब्याज दरों के बढ़ने की चिंता है। वैसे भी 6 दिसंबर से आरबीआई के मनीटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक होने वाली है और 8 दिसंबर को आरबीआई गर्वनर ब्याज दरों को लेकर अपना रुख साफ करेंगे।