newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Share Market: अडाणी ग्रुप के लिए आज का दिन रहा खराब, 7 शेयरों में भारी गिरावट, बुरी तरह टूटा सेंसेक्स, निफ्टी

Share Market: शुक्रवार का दिन शेयर बाजार के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं रहा। 547 अंक की गिरावट के साथ सेंसेक्‍स  59,259.83 पर खुला तो 138 अंक की गिरावट के साथ निफ्टी 17,443.80 पर खुला। इसके अलावा सेंसेक्‍स में 700 अंक की गिरावट के बाद  58950 पर पहुंच गया

नई दिल्ली। हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद से ही लगातार अडाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट आ रही हैं। अडाणी ग्रुप की गिरावट का असर अब तक एलआईसी कंपनी के शेयर पर देखा जा रहा था लेकिन आज के दिन की शुरुआत ही अडाणी ग्रुप के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं रही हैं। आज ग्रुप के 10 में से 7 शेयरों में भारी गिरावट देखी गई हैं। हफ्ते का आखिरी दिन ही शेयर बाजार के लिए सही नहीं रहा है, ऐसा अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को आई गिरावट की वजह से हुआ है। तो चलिए जानते हैं कि सेंसेक्स कितने पर टूटा और अडाणी ग्रुप को कितना नुकसान झेलना पड़ा।

share bajar

अडाणी के 7 शेयरों में गिरावट

शुक्रवार का दिन शेयर बाजार के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं रहा। 547 अंक की गिरावट के साथ सेंसेक्‍स  59,259.83 पर खुला तो 138 अंक की गिरावट के साथ निफ्टी 17,443.80 पर खुला। इसके अलावा सेंसेक्‍स में 700 अंक की गिरावट के बाद  58950 पर पहुंच गया। बात अडाणी ग्रुप के शेयर की करें तो शुक्रवार को ग्रुप के सिर्फ 3 शेयरों में ही तेजी देखी गई, जबकि 7 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। अडाणी पावर में 2 फीसदी की गिरावट,ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज में 5 फीसदी की गिरावट,अडाणी विल्मर में साढ़े 4 फीसदी की गिरावट, अडाणी पोर्ट्स में 2 फीसदी की गिरावट, सीमेंट कंपनी ACC में 1 तो  अंबुजा में 2 फीसदी की गिरावट देखी गई।वहीं एनडीटीवी के शेयरों में भी 4 फीसदी की गिरावट देखी गई।

share bajar2

कल भी शेयर बाजार में दर्ज की गई थी गिरावट

जिन तीन कंपनियों के शेयरों में बढ़त हुई है, उसमें ग्रीन एनर्जी, अडाणी ट्रांसमिशन और टोटल गैस शामिल है। आज की गिरावट में सबसे ज्यादा नुकसान आईटी, बैंक और फाइनेंशियल कंपनियों को हुआ है। HDFC बैंक के शेयरों में 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले यानी गुरुवार को भी शेयर बाजारों में भारी गिरावट रही है। सेंसेक्स 540 अंक टूटकर बंद हुआ, हालांकि ये आज की तुलना में कम है।