newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली में कोरोना के पांच नए केस, मरीजों की संख्या हुई 35

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि इसी के साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हो चुकी है, जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना के सामने आए पांच मामलों में से एक के हाल में ही विदेश यात्रा की जानकारी मिली है।

नई दिल्ली। देशभर में लॉकडाउन के भी लोग गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं और सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। दिल्ली जो देश की राजधानी है, वहां शाम होते ही लोग घरों के बाहर घूम बताते नजर आ रहे हैं। बता दें कि यहां बीते कुछ समय के दौरान कोरोना पाजिटिव के पांच नए केस सामने आए हैं। बुधवार को इसकी जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी।

Coronavirus

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि इसी के साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हो चुकी है, जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना के सामने आए पांच मामलों में से एक के हाल में ही विदेश यात्रा की जानकारी मिली है।

Arvind-kejriwal

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र और राज्य की ओर से लगातार जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन घोषित किया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में ही रहें। बावजूद इसके कोरोना के केस लगातार सामने आ रहे हैं।

kejriwal anil baijal
सफदरजंग अस्पताल में कोरोना वायरस से संबंधित 29 मरीज भर्ती हैं। इसमें 15 पॉजिटिव केस हैं जबकि 14 मरीजों की रिपोर्ट आनी बाकी है। बता दें कि मंगलवार तक दिल्ली में कोरोना संक्रमित 30 लोगों थे। इसमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल है। इसके अलावा एक मरीज की मौत हो चुकी है। इनमें 4 मरीज राजस्थान, पश्चिम बंगाल और पंजाब के मूल निवासी हैं। मंगलवार रात तक अस्पतालों में कोरोना के कुल 162 लोग भर्ती हैं। इनमें 23 संक्रमित हैं। इनमें पांच और बढ़ गए है।