नई दिल्ली। देश और दुनिया में कोरोना (Coronavirus) के मामले बढ़ते जा रहे है। त्योहारी सीजन में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जो चिंता का विषय है। इसके बावाजूद भारत में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 30,548 नए मामले (New Cases of Coronavirus) सामने आए हैं। जिसके बाद कुल आंकड़ों के मामले 88 लाख के पार हो गया है।
वहीं देश में पिछले 24 घंटे में 435 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,30,070 हो गई है। इसके अलावा, 13,738 की कमी के बाद सक्रिय मामले 4,65,478 हुए है। 43,851 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 82,49,579 हुई है।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 30,548 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 88,45,127 हुई। 435 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,30,070 हुई।
13,738 की कमी के बाद सक्रिय मामले 4,65,478 हुए। 43,851 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 82,49,579 हुई। pic.twitter.com/SYdND7A6AK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2020
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि 15 नवंबर तक कोरोनावायरस के लिए कुल 12,56,98,525 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,61,706 सैंपल कल टेस्ट किए गए है।
कल (15 नवंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 12,56,98,525 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,61,706 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/inW2ooEoYf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2020
दुनिया में 5.43 करोड़ तक हुए कोरोना के मामले
इसके अलावा विश्व में कोरोना के कुल आंकड़े 5.43 करोड़ के पार हो गए है। जबकि मौतों का आंकड़ा 1,316,130 से ज्यादा हो गया है। अमेरिका अभी भी सबसे ज्यादा संक्रमण केस के साथ पहले नंबर पर बना हुआ है।