नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि देश में पहले के मुकाबले कोरोनावायरस के दैनिक मामलों में कमी देखने को जरूर मिल रही है, जो कि एक राहत की खबर है। वहीं पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 32,981 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 391 मरीजों ने अपनी जान गवाई है।
रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 32,981 नए मामले (New Cases of Corona) सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 96,77,203 हो गई है। वहीं 391 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,40,573 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 3,96,729 हैं। 39,109 नई रिकवरी के बाद ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 91,39,901 हो गई है।
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 32,981 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 96,77,203 हुई। 391 नई मौतों बाद कुल मौतों की संख्या 1,40,573 हुई।
देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 3,96,729 है।39,109 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 91,39,901 हुई। pic.twitter.com/qzhpiSN7E7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2020
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 6 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14,77,87,656 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,01,081 सैंपल कल टेस्ट किए गए है।
कल(6 दिसंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14,77,87,656 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,01,081 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/kGMcYY1B74
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 7, 2020
वहीं, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,706 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 4,622 रिकवरियां और 69 मौतें रिपोर्ट हुईं हैं। कुल कोरोना मामलों की संख्या 5,92,250, 5,57,914 रिकवरियां और 9,643 मौतें दर्ज हुईं। साथ ही कुल सक्रिय मामले 24,693 हैं।
वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 6.7 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 15.3 लाख से अधिक हो गई। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने सोमवार को दी।