देश में कोरोना के साढ़े 18 लाख से ज्यादा केस, ठीक होने वालों की संख्या 12 लाख से अधिक

टेस्ट को लेकर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी दी कि, भारत में पिछले 24 घंटे में 6,61,715 टेस्ट किए गए हैं। जिसे मिलाकर देश में अबतक कोरोना वायरस के कुल 2,08,64,206 टेस्ट हो चुके हैं।

Avatar Written by: August 4, 2020 9:56 am
bihar corona

नई दिल्ली। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब साढ़े 18 लाख से ज्यादा हो चुकी है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देशभर में अबतक कोरोना के कुल 18 लाख 55 हजार 746 मामले हो चुके हैं। वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या अब 38 हजार 938 हो चुकी है।

corona medicine

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि, देश में कोरोना के सक्रिय मामले 5 लाख 86 हजार 298 हैं तो वहीं इससे ठीक होने वालों की संख्या 12 लाख 30 हजार 510 हो चुकी है। वहीं देश में पिछले 24 घंटों में 52 हजार 050 पॉजिटिव मामले सामने आए और 803 मौतें दर्ज की गईं।

Corona Test

वहीं टेस्ट को लेकर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी दी कि, भारत में पिछले 24 घंटे में 6,61,715 टेस्ट किए गए हैं। जिसे मिलाकर देश में अबतक कोरोना वायरस के कुल 2,08,64,206 टेस्ट हो चुके हैं।