newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अपने ऑनस्क्रीन पति के लिए चुनावी मैदान में उतरी आम्रपाली दुबे, निरहुआ के लिए घर-घर जाकर मांगे वोट

Bhojpuri actress Amrapali Dubey campaigned for Nirahua in Azamgarh: बता दें कि इस वक्त निरहुआ और आम्रपाली की फिल्म संयोग आ रही है, जिसमें निरहुआ लंदन में अपने पिता को ढूंढने गया है क्योंकि वहीं उनकी आखिरी इच्छा है।

नई दिल्ली। भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal Yadav Nirahua) इन दिनों एक साथ दो-दो काम रहे हैं। एक्टर की फिल्म संयोग भी आ रही है और चुनाव घर हैं। एक्टर को अपनी सीट आजमगढ़ से लगातार जनता के बीच जाकर चुनाव प्रचार करते हुए देखा जा रहा है लेकिन अब उनकी मदद करने लिए उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी आम्रपाली दुबे भी मैदान में उतर गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम से समय निकाल कर निरहुआ के लिए चुनाव प्रचार किया है।


जनसभा करती आम्रपाली दुबे

सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सामने आया है,जिसमें वो कुछ महिला कार्यकर्ताओं के साथ दिख रही हैं और हाथ में बीजेपी का पर्चा है। एक्ट्रेस ने इस मौके पर ब्लू और व्हाइट कलर का सूट पहना है और आंखों पर काले चश्मे लगाए हैं। एक्टर घर-घर जाकर निरहुआ को वोट देने की बात कर रही हैं। बता दें कि निरहुआ आजमगढ़ से सांसद हैं और इस बार भी  इसी सीट से लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार में मदद कराने के लिए आम्रपाली भी दिखीं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब आम्रपाली ने निरहुआ के लिए प्रचार किया हो, पिछली बार भी चुनावों में दोनों स्टार्स को साथ में प्रचार करते हुए देखा गया था। हालांकि इस बार एक्ट्रेस अकेली दिखीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Max Sun (@sanjay_nirahua)


जल्द रिलीज होगी संयोग

बता दें कि इस वक्त निरहुआ और आम्रपाली की फिल्म संयोग आ रही है, जिसमें निरहुआ लंदन में अपने पिता को ढूंढने गया है क्योंकि वहीं उनकी आखिरी इच्छा है। इसी दौरान लंदन में निरहुआ की मुलाकात आम्रपाली से होती है और  वो उनके पिता को ढूंढने में उनकी मदद करती हैं। फिलहाल फिल्म का गाना और ट्रेलर ही सामने आया है। जल्द ही फिल्म को रिलीज किया जाएगा।