newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

निक संग प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपनी तस्वीर, जैकेट पर दिखी ‘मां काली’ की तस्वीर देख यूजर्स ने लगाई क्लास, बोले- धर्म का अपमान मत करो…

मुंबई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने गुड वर्क के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, जिसके लिए कई बार लोग उनकी तारीफ भी करते हैं। लेकिन आज उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, देसी गर्ल ने …

मुंबई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने गुड वर्क के लिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, जिसके लिए कई बार लोग उनकी तारीफ भी करते हैं। लेकिन आज उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल, देसी गर्ल ने निक संग अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो उनके हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। लेकिन उन्होंने इस तस्वीर में वो एक ऐसी जैकेट पहने नजर आईं जिसमें काली मां की तस्वीर नजर आईं। जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

priyanka chopra

तस्वीर में प्रियंका ने एक जैकेट पहनी हैं, जिसमें ‘मां काली’ की तस्वीर नजर आ रही है। इसी जैकेट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी क्लास लगा दी। तस्वीर में आप देख सकते हैं ‘देसी गर्ल’ ने जो जैकेट पहनी है उसके बैक साइड में ‘मां काली’ की तस्वीर नजर आ रही है।

प्रियंका ने तस्वीर में अपने रेड आउटफिट के साथ स्टॉकिंग और पंप हील्स को कैरी की हुई है। इसी के साथ ही जैकेट पर बनी ‘मां काली’ की फोटो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका अमेजन प्राइम शो ‘सिटाडेल’ में नजर आने वाली हैं। इसमें वह रिचर्ड मैडन के साथ अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।