newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Prabhas: ‘बाहुबली’ के नाम से मशहूर एक्टर प्रभास का 43वां जन्मदिन आज,फिल्म ‘ईश्वर’ से एक्टिंग में रखा कदम

Happy Birthday Prabhas: एक्टर आज अपना 43वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। एक्टर की लड़कियों के बीच काफी पॉपुलैरिटी हैं। कई लड़कियां प्रभास को अपने सपनों का राजकुमार मानती हैं। आइए जानते हैं एक्टर के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

नई दिल्ली। ‘बाहुबली’ के नाम से मशहूर एक्टर प्रभास बॉलीवुड में भी अपनी एक अलग जगह बना चुके हैं। एक्टर मोस्ट वांटेड बैचलर मे से एक हैं। एक्टर का पूरा नाम प्रभास राजु उप्पालापाटि हैं। हालांकि वह प्रभास नाम से बॉलीवुड में मशहूर हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया हैं। प्रभास को बॉलीवुड में भी उतना ही प्यार मिला जितना कि उन्हें साउथ की फिल्मों में दर्शकों का प्यार मिला हैं। प्रभास का आज यानी 23 अक्टूबर 1979 को चेन्नई में जन्म हुआ था। एक्टर आज अपना 43वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। एक्टर की लड़कियों के बीच काफी पॉपुलैरिटी हैं। कई लड़कियां प्रभास को अपने सपनों का राजकुमार मानती हैं। आइए जानते हैं एक्टर के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

प्रभास की फैमिली

प्रभास की फैमिली फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं। हालांकिं, प्रभास को एक्टिंग विरासत से मिली थी फिर भी उन्होंने कभी एक्टर बनने का सपना नहीं देखा था बल्कि प्रभास को होटल मैनेजमेंट करना था। प्रभास खाने के बहुत शौकीन हैं। शायद यही वजह थी कि वह होटल मेनेजमेंट करना चाहते थे।

एक्टर का वर्कफ्रंट

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन्होंने तेलुगू फिल्म ईश्वर से एक्टिंग में कदम रखा था। इसके बाद वह वर्षम,योगी, राघवेंद्र, एक निरंजन, रेबेल, बाहुबली: द बिगनिंग और बाहुबली: द कन्क्लूजन, राधे श्याम जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। प्रभास साहो को मिलाकर अब तक 19 फिल्मों में काम कर चुके हैं। मौजूदा समय में फिल्म आदिपुरुष को लेकर प्रभास चर्चा में बने हुए हैं।