newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bishan Singh Bedi: अपने ससुर बिशन सिंह बेदी के निधन पर भावुक हुईं बहु नेहा धूपिया, शेयर किया स्पेशल नोट

Bishan Singh Bedi: बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी और उनकी बहु मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि उनलोगों को ये बात जानकर तसल्ली होती है कि उनके पिता ने एक निडर और पूर्ण जीवन को जीया।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी का बीते सोमवार 23 अक्टूबर को निधन हो गया। बिशन सिंह बेदी ने 77 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। शाहरुख़ खान, सलमान खान, करण जौहर, विक्की कौशल सहित कई दिग्गज हस्तियों ने पूर्व कप्तान के निधन पर शोक प्रकट किया। वहीं अब बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी और उनकी बहु मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि उनलोगों को ये बात जानकर तसल्ली होती है कि उनके पिता ने एक निडर और पूर्ण जीवन को जीया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)


क्या लिखा नोट में

आज यानी कि मंगलवार की सुबह, Angad Bedi और Neha Dhupia ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पिता की एक तस्वीर शेयर की। जिसके साथ अंगद और नेहा ने एक खास नोट भी शेयर किया है। इसमें लिखा है- ‘यह पूरी तरह से पापा की सबसे तेज स्पिन बॉल की तरह हुआ है जो हमें आती हुई नहीं दिखी, जिसे हमने कभी आते हुए नहीं देखा था। हम सभी दुःख और सदमें से भरे हुए हैं। लेकिन हमें ये जानकर तसल्ली है कि उन्होंने एक समृद्ध, निडर और पूर्ण जीवन जीया जिसने कई लोगों को प्रेरित किया।’

कई पीढ़ियों को किया प्रेरित

इस नोट में उन्होंने आगे लिखा कि ‘उन्हें मिले प्यार और हर मैसेज से वे बहुत प्रभावित हुए हैं। उनके धैर्य, हास्य और बड़े दिल का जश्न मनाने के लिए सभी को धन्यवाद। यह देखकर हमें बेहद खुशी होती है कि पापा ने अपने जीवन से कितनी पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनके जीवन का हर दिन अपने परिवार और आस्था के लिए, समर्पण और अपने वाहेगुरु की सेवा में बीता।’

नोट में लिखा पूरे परिवार का नाम

नोट में आगे लिखा है, ‘उन्होंने एक ऐसे जीवन को जीने का प्रतीक बनाया जो डर से परे था और हमें यह जानकर तसल्ली हुई है कि वह अब अपने प्रिय के साथ हैं। पापा, हम आपको एक निडर नेता के रूप में पाकर धन्य हो गए। हम आपकी आदर्श बात ‘रक्षा करना और आत्मसात करना’ के अनुसार जीने की कोशिश करेंगे। आप हमारा मार्गदर्शन करते रहें। प्यार और विश्वास में, अंजू बेदी, अंगद बेदी, नेहा धूपिया बेदी, नेहा बेदी गौतम मल्होत्रा, मेहर धूपिया बेदी गुरिक धूपिया बेदी, सुहावी बेदी मल्होत्रा।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)


बता दें कि, बिशन सिंह बेदी ने भारत के लिए कुल 77 इंटरनेशनल मैच खेले थे। बेदी ने भारत के लिए साल 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला था। भारतीय टीम में वो अपनी स्पिन बॉलिंग के लिए मशहूर थे और उनके सामने बड़े-बड़े बल्लेबाज भी घुटने टेक देते। बिशन सिंह बेदी लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन भी रह चुके थे।