newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 14: Abhinav Shukla हुए घर से बेघर! सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

Bigg Boss 14: बिग बॉस का 14वां सीजन (Bigg Boss 14) काफी एक्साइटेड होता जा रहा है। हाल ही में अर्शी खान घर से एविक्ट हो गईं। उनके जानें से घर वाले काफी उदास हुए थे। फैंस को भी उनके जाने से झटका लगा क्योंकि वो काफी एंटरटेनिंग थी और उनके बेघर होने की भी उम्मीद कम थी। लेकिन अब बिग बॉस के घर से एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जिसके मुताबिक, अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) घर से बेघर हो गए हैं।

नई दिल्ली। बिग बॉस का 14वां सीजन (Bigg Boss 14) काफी एक्साइटेड होता जा रहा है। हाल ही में अर्शी खान घर से एविक्ट हो गईं। उनके जानें से घर वाले काफी उदास हुए थे। फैंस को भी उनके जाने से झटका लगा क्योंकि वो काफी एंटरटेनिंग थी और उनके बेघर होने की भी उम्मीद कम थी। लेकिन अब बिग बॉस के घर से एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जिसके मुताबिक, अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) घर से बेघर हो गए हैं। इससे फैंस को बड़ा झटका लगा है। साथ ही सोशल मीडिया पर जब से ये बात सामने आई है तब से फैंस का गुस्सा देखने को मिल रहा है।

ABHINAV SHUKLA

दरअसल, बिग बॉस के घर की न्यूज लीक करने वाले पेज ‘द खबरी’ ने ये खबर शेयर की है। ‘द खबरी’ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अभिनव के बेघर होने की खबर शेयर की है। जिससे सोशल मीडिया पर लोग मेकर्स और शो के खिलाफ जमकर नाराजगी निकाल रहे हैं। साथ ही “ABHINAV DESERVES FINALE” के नाम से अभियान चला रहे हैं।

हालांकि, आपको बता दें कि अभी तक चैनल या मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई भी कंफर्मेशन नहीं आया है। लेकिन ‘द खबरी’ के मुताबिक अभिनव लाइव फीड में नजर नहीं आ रहे हैं। बता दें कि वो शो के मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरे हैं। सभी को उम्मीद थी कि वो फिनाले तक जाएंगे। लेकिन मिड वीक एविक्शन में अभिनव को बाहर कर दिया गया। जिससे फैंस काफी नाराज हैं। वहीं, मेकर्स ने मीड वीक एविक्शन के लिए एक प्रोमो भी शेयर किया है।

अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलाइक, अली गोनी, निक्की तम्बोली और एजाज खान (देवोलीना भट्टाचार्जी) सभी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थे। लेकिन अभिनव शुक्ला को घर के बाहर का रास्ता दिखाया गया है। हालांकि हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते हैं क्योंकि मेकर्स या शो की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो शो देखने के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन यूजर्स अभिनव को सपोर्ट कर रहे हैं और उन्हें फिनाले में जाने के लिए डिजर्विंग बता रहे हैं। देखिए किसने क्या कहा-