newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Tv Serials Update 10 February 2023:अक्षरा के सामने अपने दिल की बात रखेगा अभिनव तो दुल्हा बन मंडप में पहुंचा पृथ्वी

Tv Serials Update 10 February 2023: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा मुस्कान को सब कुछ बता देती है कि अभिमन्यु अभीर का पिता है लेकिन आज दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। वो उसे समझाती है कि उदयपुर में उसकी मुलाकात सबसे होगी, लेकिन ये किसी को न पता लगे कि अभीर अभिमन्यु का बेटा है

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि आरोही को होश आ चुका है और अब अक्षरा उदयपुर नहीं जा रही हैं। आरोही जैम की बात सुनकर जान जाती है कि जैम अक्षरा ने ही बनाया और वो अभिमन्यु से सवाल भी करती है। वहीं कुंडली भाग्य में अर्जुन की जगह पृथ्वी दुल्हा बन कर मंडप में पहुंच चुका है और कोई भी उसे पहचान नहीं पाया है।

आरोही से शादी करने के लिए मंजरी बनाएगी अभिमन्यु पर दबाव

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा मुस्कान को सब कुछ बता देती है कि अभिमन्यु अभीर का पिता है लेकिन आज दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं। वो उसे समझाती है कि उदयपुर में उसकी मुलाकात सबसे होगी, लेकिन ये किसी को न पता लगे कि अभीर अभिमन्यु का बेटा है। उधर आरोही को पता लग गया है कि जैम अक्षरा ने भेजा है। अभिमन्यु कहता है कि मेरी किस्मत थी, जो मुझे वहां लेकर गई। आरोही कहती है कि इस बारे में घर में किसी को पता नहीं लगना चाहिए। मुस्कान उदयपुर के लिए रवाना होती है। कायरव गुस्सा करता है कि वो लड़की हमारे यहां क्यों आ रही है। सभी लोग समझाते हैं कि मुस्कान अक्षरा की ननद है और उसका मान हमें करना होगा। आने वाले एपिसोड में अभिनव अक्षरा को प्रपोज करने वाला है।

prithvi.jpg1

दुल्हा बन मंडप में पहुंचा पृथ्वी

कुंडली भाग्य में अर्जुन की जगह पृथ्वी दूल्हा बन कर मंडप में पहुंच चुका है, हालांकि मंडप में बैठकर प्रीता को अजीब सी फीलिंग आ रही है। ये बात वो सृष्टि के सामने रखती है। ये बात सुन कर पृथ्वी घबरा जाता है क्योंकि अगर प्रीता ने उससे बात करने की कोशिश की तो, उसका सारा प्लान फेल हो जाएगा। दूसरी ओर, प्रियंका अंजलि को जल्द से जल्द दुल्हन के लिबास में तैयार होने के लिए कहती है क्योंकि उसे प्रीता के साथ जगहों की अदला-बदली करनी है। दोनों मंडप की तरफ बढ़ती हैं लेकिन फिर बचने के लिए रुक जाती हैं। इसी बीच अर्जुन को देखने के लिए पृथ्वी टॉयलेट करने का बहाना बनाता है और अर्जुन को जाकर देखता है। अर्जुन बेहोशी की हालत में अलमारी में बंद है और उसका आधा शरीर बाहर की तरफ झुक रखा है।