newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

नहीं रहीं मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में देर रात मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है।

Veteran choreographer Saroj Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से एक के बाद एक हस्तियों के निधन की खबरे सामने आ रही हैं। इंडस्ट्री को अब एक और झटका लगा है। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में देर रात मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है।

Veteran choreographer Saroj Khan

बता दें, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सरोज खान को 20 जून को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, अस्पताल में भर्ती होने के बाद सरोज खान की कोविड-19 जांच भी की गई थी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी।

Saroj Khan Dancer

उनके जीवन की बात करें तो सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को मुंबई में हुआ था। वह 72 साल की थीं। उनका असली नाम निर्मला नागपाल था। उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी की थी। सरोज पहले असिस्टेंट कोरियोग्राफर थी, लेकिन 1974 में आई फिल्म ‘गीता मेरा नाम’ से वो कोरियोग्राफर बन गईं।

गौरतलब है कि बॉलीवुड के कई सितारे इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. सबसे पहले इरफान खान, फिर ऋषि कपूर और इनके सदमे से लोग बाहर भी नहीं आए थे कि म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान की मौत की खबर सामने आ गई थी। इसके बाद सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली खबर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की सामने आई, जिससे लोग अभी भी पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और अब सरोज खान के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में है।