newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

महिला से छेड़छाड़ के आरोप में एक्टर विजय राज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मिली जमानत

Actor Vijay Raj: विजय आखिरी बार वेबसीरीज ‘परिवार’ में नजर आए थे। विजय राज(Vijay Raj) की एक्टिंग की बात करें तो वह बॉलीवुड(Bollywood) के जाने माने एक्टर हैं। इन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विजय राज को महाराष्ट्र पुलिस ने एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी महाराष्ट्र के गोंदिया से हुई। बता दें कि अभिनेता विजय राज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ की थी। फिलहाल उन्हें गोंदिया न्यायालय ने जमानत दे दी है। गोंदिया जिले से सटे मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में बॉलीवुड फ़िल्म शेरनी की शूटिंग जारी है। पिछले दिनों ही फ़िल्म की अभिनेत्री विद्या बालन को क्रू सदस्यों के साथ सेट पर पूजा करते देखा गया। ये सभी कलाकार गोंदिया के तीन सितारा होटल “द गेटवे” में ठहरे हुए है। विजय राज 2004 में आई फिल्म ‘रन’ एक सीन कौवा बिरयानी से काफी फेमस हुए थे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला के अलावा विजय राज का रोल भी लोगों को खूब पसंद आया था। खासकर राज का कौआ बिरयानी वाला सीन सबसे ज्यादा मशहूर हुआ था।

Vijay RAj

विजय आखिरी बार वेबसीरीज ‘परिवार’ में नजर आए थे। विजय राज की एक्टिंग की बात करें तो वह बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। इन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। विजय राज ने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में फिल्म ‘भोपाल एक्सप्रेस’ से की थी। इसके बाद कई फिल्में की लेकिन सिनेमाजगत में विजय को असली पहचान ‘रन’ फिल्म ने दी।

Vijay Raj pic

बता दें कि विजय ने अपने करियर में कई शानदार किरदार निभाए हैं। विजय ने मुंबई टू गोवा, धमाल, वेलकम, सूरमा, गली बॉय और लूटकेस में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है।