newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Chopra At NMACC: वीडियो, प्रियंका चोपड़ा की इस परफॉर्मेंस पर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कुछ यूं झूमीं

Priyanka Chopra At NMACC: आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह का डांस इन दिनों सुर्ख़ियों में बना हुआ है। NMACC के इवेंट में रणवीर सिंह ने प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी फिल्म दिल धड़कने दो के गाने “गल्ला गोरियां” पर डांस किया।

नई दिल्ली। मुंबई में चल रहे NMACC इवेंट ने पिछले दो दिन से सभी का ध्यान खींचा हुआ है। अम्बानी परिवार के इस इवेंट का हिस्सा कई बड़े सितारे रहे हैं। कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई और दर्शकों ने इन वीडियों को खूब देखा। सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विदेश से भी कई सितारों ने आकर इस इवेंट को बड़ा बनाया। शाहरुख खान, रजनीकांत, रणवीर सिंह, सलमान खान, ऐश्वर्या रॉय बच्चन और भी तमाम बड़ी हस्तियां इस इवेंट में मौजूद रहीं। अम्बानी परिवार का ये इवेंट एक बहुत बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा होने वाला है जो बड़े-बड़े आर्ट इवेंट को कराएगा और लोगों को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस हिस्से में कई वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुए वहीं एक डांस का वीडियो प्रियंका चोपड़ा का भी वायरल हुआ। यहां हम उसी से जुड़ी खबर आपको देने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Derek Blasberg (@derekblasberg)

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह का डांस इन दिनों सुर्ख़ियों में बना हुआ है। NMACC के इवेंट में रणवीर सिंह ने प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी फिल्म दिल धड़कने दो के गाने “गल्ला गोरियां” पर डांस किया। उनके इस डांस को सोशल मीडिया पर दर्शकों ने खूब एन्जॉय किया वहीं अब कुछ ऐसी वीडियो निकल कर सामने आईं हैं जहां देखने को मिला है जब प्रियंका चोपड़ा के इस डांस परफॉर्मेंस को शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान ने खूब एन्जॉय किया है।

गौरी खान, देशी गर्ल और रणवीर सिंह के डांस को देखकर खुद भी थिरकने लगीं और इस डांस पर बेहद खुश नज़र आईं। गौरी इन दोनों की परफॉर्मेंस को खूब एन्जॉय करते हुए भी वीडियो में दिख रही हैं। अमेरिकन जनर्लिस्ट डेरेक बैलस्वर्ग ने वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी कई सितारों के साथ फोटो भी है और प्रियंका चोपड़ा का डांस रणवीर सिंह के साथ डांस भी है।

डेरेक के इस इंस्टाग्राम पोस्ट में आपको गौरी खान दिखेंगी जो प्रियंका और रणवीर सिंह के डांस का लुत्फ़ उठा रही हैं। आपको बता दें इससे पहले जवान स्टार शाहरुख खान ने भी पठान फिल्म पर जमकर डांस किया था। इस डांस में उनका साथ रणवीर सिंह और वरुण धवन ने दिया था। झूमे जो पठान पर शाहरुख खान ने जहां सबका दिल जीत लिया वहीं किंग खान के बेटे आर्यन खान भी इस डांस को देखते हुए मुस्कुराते दिखे।