newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kavya Thapar Arrested: नशे में धुत अभिनेत्री काव्या थापर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे हैं ये गंभीर आरोप

Kavya Thapar Arrested: एक्ट्रेस काव्या थापर को मुबंई की जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से बदसूलूकी करने का आरोप लगा है।

नई दिल्ली। एक्ट्रेस काव्या थापर को मुबंई की जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से बदसूलूकी करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि, उन्होंने कार से एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे शख्य घायल हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, “काव्या थापर ने गुरुवार सुबह नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए युवक को टक्कर मार दी। बाद में पुलिस के साथ भी एक्ट्रेस ने हाथापाई की। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।” बताया जा रहा है कि, काव्या को मुंबई के अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट पेश किया गया है, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं काव्या
काव्या थापर तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शॉर्ट फिल्म ‘Tatkal’ से की थी, जो हिंदी में आई थी। उन्होंने मार्केट राजा एमबीबीएस (Market Raja MBBS) फिल्म में भी काम किया है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर फैंस के साथ हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 26 साल की काव्या थापर जल्द ही साउथ सुपरस्टार विजय एंटोनी के साथ नजर आएंगी। फिलहाल उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के टाइटल का खुलासा नहीं हुआ है।


हिरासत में भेजी गई एक्ट्रेस

जुहू पुलिस ने अपने बयान कि काव्या थापर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kavya Thapar (@kavyathapar20)

सूत्रों से मुताबिक, एक्ट्रेस जब फाइफ स्टार होटल से बाहर आ रही थी, तभी उन्होंने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से भी उन्होंने गाली-गलौज की। तभी पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया था।