नई दिल्ली। 80 और 90 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Sheshadri) अपने नए लुक को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर उनका ये लुक काफी वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के इस नए लुक पर उनके फैंस अब मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो उन्हें ठीक से पहचान भी नहीं पा रहे। बता दें, 80 और 90 के दशक में मीनाक्षी शेषाद्रि का जादू ऐसा था ऐसा चला था कि लोग इन्हें फिल्मों में लेने के लिए लाइनों में रहते थे। आज भले ही मीनाक्षी लाइमलाइट की दुनिया से दूर हों लेकिन अक्सर सोशल मीडिया के जरिए मीनाक्षी चर्चा में रहती हैं।
सोशल मीडिया पर अपना नया लुक की झलक शेयर करते हुए मीनाक्षी शेषाद्रि ने कैप्शन देते हुए लिखा, ‘नया लुक’। सामने आई इस तस्वीर में मीनाक्षी चश्मा लगाए हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने आसमानी कलर की हुडी पहनी हुई है। हेयर स्टाइल में बदलाव की वजह से उनका ओवरऑल लुक ही बदला हुआ नजर आ रहा है। कुछ लोग उनके इस अंदाज को पसंद कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें कह रहे हैं कि आपको अपने ऊपर एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहिए था।
New look! pic.twitter.com/VUm568mKsK
— Meenaakshi Sheshadri (@MinaxhiSeshadri) February 19, 2022
एक यूजर ने लिखा, ‘दामिनी में, कोर्ट रूम में, सुंदरता की हदें पार कर दी थी। वो कमाल था नारीचुत लुक का। माफ कीजिएगा, लेकिन आप लंबे बालों में बेहद खूबसूरत लगती थीं।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘आपको अच्छा स्वास्थ्य मिले और आप हमारी फेवरेट एक्ट्रेस हैं।’
What a transformation… But still you are the queen of our heart.. still you rule.. May god bless you happy healthy and peaceful life..My favourite star actress..???
— विश्वनाथ ବିଶ୍ବନାଥ Viswanath (@Viswanath507480) February 21, 2022
दामिनी में, कोर्ट रूम में, सुंदरता की हदें पार कर दी थी।
वो कमाल था नारीच्युत लुक का।
माफ कीजिएगा, लेकिन आप लंबे बालों में बेहद खूबसूरत लगती थीं।— Mahesh हिंदुत्ववादी (@mahesh_karauli1) February 21, 2022