newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 15: घर में हिंसक हुई अफसाना खान, खुद को मारे थप्पड़, घरवालों को सुनाया भला-बुरा तो सलमान खान ने लगाई जमकर फटकार

Bigg Boss 15: पूरे वीक में अफसाना खान घर में हिंसक हो गई थी। उन्होंने खुद को मारा और घरवालों को खूब भला-बुरा सुनाया। जिसे लेकर सलमान ने उन्हें काफी समझाया।

मुंबई। बिग बॉस के घर में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। एक तरफ घरवालों में टास्क के प्रति जोश देखने को मिल रहा है। वहीं, खूब लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। बीते एपिसोड में ‘वीकेंड का वार’ टेलिकास्ट हुआ। जिसमें शो के होस्ट सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई है। इसके अलावा पूरे वीक में अफसाना खान घर में हिंसक हो गई थी। उन्होंने खुद को मारा और घरवालों को खूब भला-बुरा सुनाया। जिसे लेकर सलमान ने उन्हें काफी समझाया।

बीते एपिसोड में अफसाना ने अकासा की शर्ट फाड़ने पर घर में काफई बहस हुई। इसे लेकर अकासा और अफसाना के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद शमिता और अफसाना के बीच भी काफी लड़ाई हो गई। अफसाना की हरकतों को लेकर सलमान ने उनको जमकर लताड़ लगाई है।

वीकेंड के वार में सलमान ने अफसाना को उनकी गलतियों को लेकर जमकर सुनाया। उन्होंने अफसाना से बात करने से पहले दर्शकों को उनकी करतूत दिखाई है। इन वीडियोज में अफसाना की शमिता और अकासा की लड़ाई दिखाई गई।

दरअसल, अफसाना ने टास्क के दौरान अकासा की शर्ट फाड़ी, जिसका समर्थन शमिता ने किया। इसके बाद शमिता और अफसाना के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली। अफसाना ने लड़ाई के दौरान अपनी सभी हदें पार कर दी। उन्होंने शमिता को अपशब्द भी कहे। अफसाना ने शमिता की पहचान से लेकर शारीरिक बनावट तक पर टिप्पणी की।